फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pickup overturned to save jackal, old man killed, nine injured

सड़क किनारे पिकअप वाहन पलटने से साठ वर्षीय वृद्घ की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturned to save jackal, old man killed, nine injured
कांठ। छजलैट थाना क्षेत्र के दाड़ी महमूदपुर गांव के पास सोमवार की रात करीब एक बजे गीदड़ को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि पिकअप सवार महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने पर उन्नाव से मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के सोनिका ऊगू गांव निवासी नेतराम सिंह पुत्र श्रीकृष्ण सिंह पंजाब के चंडीगढ़ में पिकअप चलाता है। सोमवार की रात नेतराम सिंह गांव से पिकअप पर अनाज लादकर परिवार के साथ चंडीगढ़ वापस लौट रहा था। बताया जा रहा रात एक बजे के करीब जैसे ही पिकअप छजलैट थाना क्षेत्र के दाड़ी महमूदपुर गांव के पास पहुंची, तभी अचानक पिकअप के सामने गीदड़ आ गया। इस दौरान चालक नेतराम गीदड़ को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन

इस हादसे में चालक नेतराम सिंह के पिता श्रीकृष्ण सिंह (60), पत्नी सुमन, बेटा अनुज, बुआ रामकली (80), भतीजा करन पुत्र अंशू, गुड्डी, किशन, रिंका पत्नी राहुल, अवलेश पुत्र पिट्टू घायल हो गए। चीख पुकार सुन ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे, साथ ही घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष छजलैट राम प्रताप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल वृद्ध श्रीकृष्ण सिंह (60) की मौत हो गई। अस्पताल में परीक्षण के बाद डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। साथ ही अन्य घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही उन्नाव से मृतक के अन्य परिवार वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां से वह पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed