फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pickup collides with DCM in dense fog, innocent child dies

Moradabad News: घने कोहरे में डीसीएम में घुसी पिकअप, मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with DCM in dense fog, innocent child dies
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल पर बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे घने कोहरे में पिकअप वाहन खड़ी डीसीएम में घुस गया। इस हादसे में तीन माह के मासूम राघव की मौत हो गई जबकि परिवार के 10 लोग घायल हो गए। हादसे के समय परिवार बच्चे का मुंडन कराने रामनगर जा रहा था। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज कराने के बाद घायल अपने अपने घर चले गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी जितेंद्र सिंह अपने तीन माह के बेटे का मुंडन कराने के लिए परिवार के साथ रामनगर के गर्जिया मंदिर जा रहे थे। उन्होंने रामनगर जाने के लिए पिकअप वाहन बुक किया था। जिसमें दस लोग सवार थे। चक्कर की मिलक से यह लोग निकले थे लेकिन घना कोहरा होने के कारण वाहन धीरे में ही चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे इनका वाहन कटघर क्षेत्र में रामगंगा पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान एक खराब डीसीएम पुल पर खड़ी थी। जिसमें पिकअप वाहन टकरा गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल सावित्री, रेखा, अर्जुन, कैलाश, आशा देवी, गीता देवी, विवेक, मयंक, प्रकाश, बबीता और तीन माह के बच्चे राघव सैनी को जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। कटघर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायल इलाज कराने के बाद अपने अपने घर चले गए थे। अभी कोई कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed