फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   physical export fair canceled due to corona

नोएडा में लगने वाला निर्यात मेला स्थगित, निर्यातकों को झटका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
physical export fair canceled due to corona
मुरादाबाद। कोरोना की दूसरी लहर को बेकाबू होते देख एक्सपोर्ट्स प्रोमोशन कौंसिल ऑफ हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) ने 19 से 23 मई तक आयोजित होने वाले स्प्रिंग फेयर 2021 को निरस्त कर दिया है। शनिवार को ईपीसीएच की ओर से फेयर को लेकर अंतिम रूप से निर्णय घोषित कर दिया गया। अब इसे वर्चुअल मोड में आयोजित किया जाएगा। इससे निर्यातकों को झटका लगा है।
विज्ञापन

याद रहे कि पिछले साल भी कोरोना महामारी के कारण ये मेला नहीं लग पाया था और इस बार भी स्प्रिंग फेयर का आयोजन भौतिक रूप से नहीं होकर वर्चुअल मोड में आयोजित किया जाएगा। ईपीसीएच के अध्यक्ष रवि के. पासी ने कहा कि चूंकि विभिन्न राज्य सरकारों ने अलग-अलग प्रकार के लॉक डाउन की घोषणा की है। जिसमें सप्ताहांत पर पूर्ण लॉकडाउन शामिल है और फेयर की वर्तमान तारीखों 19 से 23 मई 2021 के बीच में एक सप्ताह के अंत में सप्ताहांत बन रहा है और इस वजह से स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण है। मेला समिति की बैठक रवि के पासी की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष राजकुमार की सह अध्यक्षता और ईपीसीएच कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के सदस्यों ने क्षेत्रीय समन्वयकों के साथ तय किया कि मेले का मेले का केवल वर्चुअल संस्करण आयोजित किया जाएगा। ईपीसीएच बोर्ड की मीटिंग में इसके अध्यक्ष रवि के. पासी, राजकुमार मल्होत्रा, सीओ सदस्य नीरज खन्ना, ईपीसीएच सेंट्रल कमेटी के अवधेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

- मौजूदा हालात में भौतिक स्वरूप में स्प्रिंग फेयर का आयोजन संभव नहीं है। परिषद ने इसे वर्चुअल इवेंट के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसमें पांच हजार से अधिक विदेशी खरीदार हस्तशिल्प निर्यातकों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार, महानिदेशक, ईपीसीएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed