{"_id":"63e6547811c33e9d890b5672","slug":"photos-of-sister-in-law-posted-on-facebook-by-making-fake-id-of-husband-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों से निकाली खुन्नस: फेसबुक पर ननद के फोटो पोस्ट कर किए भद्दे कमेंट, युवती का रिश्ता टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों से निकाली खुन्नस: फेसबुक पर ननद के फोटो पोस्ट कर किए भद्दे कमेंट, युवती का रिश्ता टूटा
Fri, 10 Feb 2023 08:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:02 PM IST
सार
आरोप है कि फोटो के साथ उसने भद्दे और आपत्तिजनक मैसेज लिखे हैं। जिसमें उसने लिखा है कि हाय फ्रैंड्स...मेरा रिश्ता नहीं हो रहा है। यदि कोई रिश्ता करे तो मुझे बताओ, कमेंट बॉक्स में नंबर दीजिए। आरोपी महिला ने पीड़ित युवती के गांव का नाम भी पोस्ट किया है।
विज्ञापन
facebook
विस्तार
ससुरालियों से विवाद होने पर एक महिला ने अपने पति के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ननद के फोटो पोस्ट कर दिए। आरोप है कि उसने फर्जी आईडी से भद्दे कमेंट्स भी लिखे हैं। आरोपी महिला के ससुर ने इस मामले में एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
शिकायत करने वाला ग्रामीण डिलारी थानाक्षेत्र के गांव निवासी है। जिसमें उसने बताया कि उसके बेटे की शादी भोजपुर क्षेत्र निवासी युवती से हुई है। घर में अनबन होने पर बहू किसी दूसरे गांव में रहती है। ग्रामीण कहना है कि उसने अपनी स्नातक बेटी का रिश्ता तय किया था। कुछ समय पहले बहू ने बेटी के साथ सेल्फी ली थी। इसके बाद से बहू के पास बेटी के फोटो हैं। आरोप लगाया कि ननद को बदनाम करने के लिए बहू ने फेसबुक पर अपने ही पति के नाम से फर्जी आईडी बना ली। जिस पर उसने ननद के फोटो लगा दिए हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि फोटो के साथ उसने भद्दे और आपत्तिजनक मैसेज लिखे हैं। जिसमें उसने लिखा है कि हाय फ्रैंड्स...मेरा रिश्ता नहीं हो रहा है। यदि कोई रिश्ता करे तो मुझे बताओ, कमेंट बॉक्स में नंबर दीजिए। आरोपी महिला ने पीड़ित युवती के गांव का नाम भी पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर फोटो और मैसेज वायरल होने की वजह से युवती का रिश्ता भी टूट गया है। एसएसपी हेमराज मीना ने साइबर सेल को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन