फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   photo of two having arms goes viral on social media later arrested

संभल: तमंचे के साथ दो युवकों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 05 Jun 2021 11:18 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला (संभल) Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 05 Jun 2021 11:18 AM IST
सार

संभल जिले के दो युवकों को तमंचों के साथ फोटो खींचकर वायरल करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
photo of two having arms goes viral on social media later arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल जिले के दो युवकों को तमंचों के साथ फोटो खींचकर वायरल करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


गुन्नौर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर दो युवकों की फोटो तमंचे के साथ वायरल हो रही थी। अवैध शस्त्र को देखकर पुलिस हरकत में आ गई। दोनों युवकों की पहचान कराई गई। तमंचे के साथ फोटो में खड़े युवक की पहचान क्षेत्र के गांव सिकरौरा खाद निवासी सुरेश व राम वीरेश के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गुन्नौर कोतवाल सतीश आर्य ने बताया कि तमंचे हाथ में लिए दोनों आरोपियों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed