{"_id":"62606212f23a3b76c45677bd","slug":"permission-must-for-sobhayatra-moradabad-news-mbd425415343","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा, धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के नहीं निकल सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा, धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के नहीं निकल सकेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह व डीआईजी (पुलिस) शलभ माथुर ने मंडलायुक्त सभागार में आयोजित कानून एवं विधि व्यवस्था की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने तथा सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अव्यवस्था और अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए गए।
दोनों अधिकारियों ने मंडल के सभी डीएम व एसपी, एसएसपी को निर्देश दिया कि वे अपनेे जिलों में यह सुनिश्चित करें कि एसडीएम, सीओ संयुक्त रूप से क्षेत्रीय भ्रमण कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी एवं सतर्क दृष्टि रखकर सभी अपेक्षित निरोधात्मक कार्रवाइयां सुनिश्चित करें। ताकि किसी भी स्थिति मे शांति व्यवस्था ना बिगड़ सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण पर्व, त्योहार हैं। रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा। अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाएं।
हर एक पर्व शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हों। इसके लिए स्थानीय जरूरतों के दृष्टिगत सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि शोभायात्रा, धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाला जाए। अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दी जाए, जो पारंपरिक हों। नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
कमिश्नर डीआईजी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। हर दिन शाम को पुलिस बल पैदल मार्च जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे। धार्मिक कार्यक्रम पूजा-पाठ आदि निर्धारित स्थान पर ही हों।
बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर, डीएम मुरादाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम रामपुर रविंद्र कुमार मांदड, डीएम अमरोहा बीके त्रिपाठी, डीएम संभल मनीष बंसल समेत मंडल के सभी जिलों के एसएसपी व अपर आयुक्त बीएन यादव मौजूद रहे।