फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exclusive: Ruhelkhand University has distributed paper, questions are published in newspaper

एक्सक्लूसिव : रुहेलखंड विवि ने बांट दिए आउट हुए पेपर, अखबार में प्रकाशित हैं प्रश्न

Mon, 16 Mar 2020 07:40 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Exclusive: Ruhelkhand University has distributed paper, questions are published in newspaper
सादे पर्चे पर सवाल लिखकर ये छात्रों को बांटे गए - फोटो : अमर उजाला

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सोमवार को होने वाले बीएससी जंतु विज्ञान का प्रथम एवं भौतिक विज्ञान के द्वितीय और तृतीय वर्ष के पेपर आउट हो गए। यह दावा करते हुए सादे पर्चे पर सवाल लिखकर ये छात्रों को बांटे गए। दावा किया गया है कि यही प्रश्न आने वाले हैं। अमर उजाला के हाथ भी ये पर्चे रविवार रात लग गए। इससे पहले छह मार्च को भी भौतिक विज्ञान का पेपर आउट हुआ था और विश्वविद्यालय अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही थी।

विज्ञापन


खास बात ये कि सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित इन प्रश्न पत्रों में लिखे गए प्रश्न ही दोपहर तीन बजे आए शुरू हुई परीक्षा में बांटे गए। सभी प्रश्न भी समान हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शाम तक भी इससे विश्वविद्यालय प्रशासन अंजान बना हुआ है। कुलपति को पेपर आउट होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


सादे पेज पर लिखे बीएससी जूलॉजी प्रथम वर्ष में दो पेजों पर सवाल लिखकर आउट किए गए हैं। इसके सभी शार्ट, बहुविकल्पीय से लेकर लांग क्वश्चन तक लिखे गए हैं। द्वितीय वर्ष के वायरल प्रश्नों में तीन प्रश्न दीर्घ उत्तरीय और पांच प्रश्न लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। तृतीय वर्ष के प्रश्नों में तीन प्रश्न दीर्घ उत्तरीय और छह प्रश्न लघु उत्तरीय हैं। दावा किया जा रहा है कि 50 अंकों के पेपर में यह प्रश्न 45 अंकों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





पांच सौ से हजार रुपये रुपये प्रति पेपर

पेपर बांटने वालों का का दावा है कि कालेजों से यह प्रश्न कोचिंग संस्थान संचालकों को मुहैया कराए जा रहे हैं। वहां पर पांच सौ से हजार रुपये प्रति पेपर के हिसाब से इन्हें विद्यार्थियों को दिया जाता है। एक दिन पहले मुहैया कराए जाने से विद्यार्थी आसानी से पेपर की तैयारी कर लेते हैं।







विवि अधिकारियों ने बनाई थी गोपनीय जांच समिति

छह मार्च को भी भौतिक विज्ञान की परीक्षा से पहले ही हाथ से लिखे प्रश्न वायरल हो गए थे। उस वक्त विवि अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए गोपनीय जांच समिति बनाने की बात कही थी। इस मामले में अधिकारियों को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, कि फिर से व्हाट्स एप पर प्रश्नों को वायरल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed