{"_id":"61c42b2d7b71d805b829c2bb","slug":"people-will-get-gift-of-air-transport-on-new-year-nand-gopal-nandi-said-development-is-going-very-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: नए साल पर लोगों को मिलेगी हवाई सेवा की सौगात, नंद गोपाल नंदी बोले- प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: नए साल पर लोगों को मिलेगी हवाई सेवा की सौगात, नंद गोपाल नंदी बोले- प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास
Thu, 23 Dec 2021 01:24 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:24 PM IST
सार
नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी, जबकि भाजपा के शासनकाल में कुछ गुंडे या तो शहर छोड़कर दूर चले गए तो कुछ इतनी दूर चले गए जिनका वापस आना मुश्किल है।
विज्ञापन
नंद गोपाल नंदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रदेश में तेजी के साथ विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बरेली समेत कई जगहों पर हवाई सेवा की शुरुआत हो चुकी है। मुरादाबाद के लोग भी काफी समय से यहां से हवाई सेवा की शुरुआत की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मूंढापांडे में एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिसंबर के अंत तक एनओसी मिल जाएगी और इसके बाद नए साल पर जनवरी में मुरादाबाद से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास एजेंडे पर सरकार काम कर रही है। यही वजह है कि सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। 2022 के चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी, जबकि भाजपा के शासनकाल में कुछ गुंडे या तो शहर छोड़कर दूर चले गए तो कुछ इतनी दूर चले गए जिनका वापस आना मुश्किल है।