फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   people were stuck in homes

बारिश में लोग घरों में कैद, धंसी सड़के, घरों के अंदर पहुंचा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
people were stuck in homes
मुरादाबाद। दिसंबर महीने की तेज बारिश और सर्द हवाओं की भूमिका मौसम में सर्द बदलाव के साथ शहर की आम व्यवस्थाओं को पटरी से उतारने में भी नजर आया। कही सड़कें धंसने से कारें फंस गईं। कहीं बारिश का पानी लोगों के घरों के कंपाउंड तक पहुंच गया। कहीं नाले की दीवार टूटने से गंदा पानी मोहल्ले में दाखिल हो गया। जलभराव में व्यस्त बाजारों में सिर्फ लोगों की गाड़ियां ही नहीं फंसी। बल्कि पूरे दिन अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

रामगंगा विहार, देव विहार कॉलोनी, दीन दयाल नगर जैसी पॉश कॉलोनियों में लोगों के घरों के कंपाउंड तक पानी पहुंच गया। कटघर के मोहल्लों में भयंकर जलभराव रहा। लोग तकरीबन पूरे दिन घरों में ही कैद रहे। चौमुखा पुल, रेती स्ट्रीट, बुध बाजार के व्यस्त बाजार समेत तमाम जगह पर जलभराव हुआ। व्यस्त बाजारों में खड़ी कार और दो पहिया वाहन इस जलभराव में फंस गए।
विज्ञापन

जैन मंदिर और थाने के सामने धंसी सड़कें
कटघर थाने के सामने सड़क धंसने से कार फंस गई। राहगीरों की मदद से कार को बाहर निकाला जा सका। ऐसी ही घटना जैन मंदिर के पास हुई। यहां भी बारिश की वजह से सड़क धंस गई और कार फंस गई। ऐसी घटनाओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

धंसी सड़क में कूड़े से लदी ट्रैक्टर ट्राली
कांठ की पुलिया पर सड़क धंसने से कूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्राली फंसकर पलटने से बची। काफी देर तक ट्रैक्टर ट्राली निकालने के प्रयास होते रहे। बाद में गाड़ी की मदद से खींचकर ट्राली को निकाला जा सका।
भोलानाथ कॉलोनी में हुआ जलभराव
मोहल्ला सरस्वती विहार में नाले की दीवार टूटने से गंदा पानी मोहल्ले में घुस गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। भोलानाथ की कॉलोनी में भी निचले हिस्सों में पानी भरने के बाद घरों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया।

हाईवे किनारे ही धंसने लगी मिट्टी
दिल्ली रोड पर बिजली विभाग ने कुछ दिन पहले अंडरग्राउंड तार बिछाने के बाद मिट्टी का भराव किया था। तेज बारिश में मिट्टी धंस गई। ऐसी जगहों पर हादसे की आशंका बनी हुई है। सीवरेज में भराव वाली सभी जगह पर बारिश की वजह से फिसलन बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed