फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People upset due to slow construction of four roads worth Rs 20 crore

Moradabad News: साै करोड़ की चार सड़कों का निर्माण धीमा होने से लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
People upset due to slow construction of four roads worth Rs 20 crore
मुरादाबाद। उद्घाटन के साढ़े पांच माह बाद भी 100 करोड़ की लागत से बनने वाली चार सड़कों का निर्माण अधूरा है। सितंबर 2024 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन सड़कों का उद्घाटन किया था। अभी तक यह सड़कें 10 से 20 प्रतिशत तक ही बन सकी हैं। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कुंदरकी उपचुनाव से पहले दो सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री ने जिले की चार प्रमुख सड़कों के अलावा अन्य सड़कों का भी उद्घाटन किया था। 77.24 करोड़ की लागत से मुरादाबाद-मछरिया लालाटीकर, मनकरा-मूंढापांडे मार्ग (33.58 किलोमीटर), 15.74 करोड़ से कुंदरकी-डींगरपुर रतनपुर कला-पाकबड़ा मार्ग, 3.75 करोड़ से लालपुर बहल्ला सेतु सिंघनखेड़ा होते हुए करनपुर तक और 4.61 करोड़ की लागत दलपतपुर से समदी-समदा मार्ग का निर्माण शामिल था।
विज्ञापन


डीएम अनुज सिंह ने सभी सड़कों का निर्माण तेजी से करने की हिदायत दी थी। साढ़े पांच माह बीतने के बाद प्रशासन ने जांच कराई तो पता चला कि अभी तक मछरिया लालाटीकर मार्ग का 15 प्रतिशत, कुंदरकी-डिंगरपुर मार्ग का 10 प्रतिशत, दलपतपुर से समदी-समदा मार्ग का 25 प्रतिशत और लालपुर बहल्ला सेतु करनपुर मार्ग का 20 प्रतिशत निर्माण हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने अधिशासी अभियंता के साथ सड़कों के कार्यों का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सड़कों के कार्य की माॅनीटरिंग करने करने के लिए अधिकारियों को लगाया है।

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह का कहना है कि कुंदरकी-डींगरपुर और डींगरपुर से पाकबड़ा मार्ग दो भागों में विभाजित किया गया है। एक भाग पर काम चल रहा है। डींगरपुर से पाकबड़ा तक के मार्ग के निर्माण के लिए दो दिन पहले टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर फोरलेन बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed