फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People staged a sit-in protest at the power station to protest power cuts

Moradabad News: कटौती के विरोध में कई गांवों के लोगों ने बिजलीघर पर दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
People staged a sit-in protest at the power station to protest power cuts
बछरायूं। बछरायूं बिजलीघर से जुड़े कई गांवों के लोगों ने पिछले सात दिन से बिजली आपूर्ति नहीं होने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले बिजलीघर के बाहर धरना दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिरसा जट, चौखट, मिलक मोहम्मदपुर पटटी, मुसल्लेपुर, छज्जुपुरा आदि गांवों में बीते सात दिन से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली लाइन व ट्रांसफार्मर में आई खराबी की वजह से आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली नहीं मिलने से एक ओर फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है तो दूसरी ओर तपती गर्मी में लोगों को पूरी रात जाग कर गुजारनी पड़ रही है। शनिवार की देर शाम भगवानपुर बिजलीघर से लाइन जोड़ कर कुछ गांवों की आपूर्ति बहाल की गई थी। लेकिन बाद में आपूर्ति बंद हो गई। सोमवार की दोपहर प्रभावित गांवों के लोग बछरायूं बिजलीघर पहुंच गए। भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

भाकियू नेता ने अधिशासी अभियंता से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने को कहा। अधिशासी अधिकारी ने रात तक प्रभावित गांवों की आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, सुभाष चीमा, जयपाल सिंह, महाराज सिंह, फुलवास सिंह, राजेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, सोमपाल सिंह, नितिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed