फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People sick due to mosquito attack

Moradabad News: एक माह से नहीं मिली बिजली, ग्रामीणों ने घेरा बिजलीघर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
People sick due to mosquito attack
मुरादाबाद। यूं तो विद्युत निगम का नियम है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर को 48 घंटे में बदला जाएगा, लेकिन यह नियम सिर्फ उपभोक्ताओं को बताने लिए है। वास्तविकता यह है कि पाकबड़ा के करनपुर गांव में ट्रांसफार्मर एक महीने पहले फुंका था। अब इसे बदला नहीं गया, नतीजतन गांव में एक माह से लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को बिजलीघर का घेर लिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर शनिवार को गांव के लोग सैकड़ों लोग रतनपुर कलां बिजलीघर पर पहुंच गए जमकर हंगामा किया। इस पर विद्युत कर्मियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने लोगों को शांत कराया, लेकिन समस्या अनसुनी रहने के कारण ग्रामीण धरने पर बैठ गए। जेई व एसडीओ ने रविवार तक हर हाल में गांव में बिजली सप्लाई सुचारु होने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि रविवार को बिजली चालू नहीं हुई तो पूरा गांव आकर बिजलीघर के सामने बैठ जाएगा। जेई संतोष सिंह का कहना है कि गांव में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने का प्रस्ताव भेजा है, इसलिए देर हो रही है। अधिकारियों से वार्ता करके गांव की समस्या का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article