फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   people seen in market

गुलजार रहा बाजार, पुलिस ने संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
people seen in market
मुरादाबाद। कोतवाली के पास रविवार को भगवा यात्रा के दौरान दो पक्षों के नोकझोंक के बाद सोमवार को बाजार फिर से गुलजार दिखा। आम दिनों की तरह बाजार में चहल पहल दिखी। वहीं पुलिस ने कोतवाली में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन के सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को बजरंग दल विहिप की ओर से भगवा यात्रा निकाली गई थी। यात्रा बाजार गंज होते हुए कोतवाली के सामने पहुंची तो डीजे की आवाज को लेकर दो पक्षों नोकझोंक हो गई। इसके बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। इससे अफरातफरी मच गई। टाउनहॉल के आसपास की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। हालांकि पुलिस प्रशासन के साथ अमन पसंद लोगों ने मिलकर माहौल खराब होने से बचा लिया। वहीं रविवार की नोकझाेंक का सोमवार को बाजार पर कोई असर नहीं दिखा। बाजार गंज से लगाए चौमुखा पुल तक बाजार गुलजार दिखा। आम दिनों की तरह ग्राहक बाजारों में सामानों की खरीदारी करने पहुंचे। दूसरी ओर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने कोतवाली में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी जुलूस के निकलने पर इलाकों में पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed