{"_id":"6a0e1f431cb49ac3080e9422","slug":"people-of-vikas-nagar-are-craving-for-water-in-this-scorching-heat-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-906679-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भीषण गर्मी में पानी को तरस रहे विकास नगर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भीषण गर्मी में पानी को तरस रहे विकास नगर के लोग
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार क्षेत्र के विकास नगर में प्रचंड गर्मी में एक कॉलोनी के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। न नहाने को पानी मिल रहा है और न ही पीने को। अत्यधिक कम प्रेशर के कारण कभी-कभी तो दिनभर पानी आता ही नहीं, यदि थोड़ा बहुत आता है तो गंदा होता है। यहां की दूसरी बड़ी समस्या यह भी है कि दो महीने से दो गलियों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है।
विकास नगर कॉलोनी से होकर मुख्य नाला गुजरता है, यहां पर नाले की पुलिया की चौड़ाई सर्वाधिक कम है। इसी नाले से सटी आबादी पेयजल से भी जूझ रही है। यहां के लोगों का कहना है कि यहां अक्सर नगर निगम का पीने का पानी आ ही नहीं पाता है। प्रेशर इतना कम है कि लोगों के घरों तक भी पानी नहीं पहुंच पाता है। लोग टोंटी खोलकर उसके नीचे बाल्टी रखकर उसके भरने का घंटों इंतजार करते रहते हैं।
जिससे यहां के लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ नहाने, कपड़े साफ करने के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो पाती है। लोगों का कहना है कि यदि पानी कभी-कभार आ भी जाए तो अक्सर गंदा आता है। नगर निगम से कई बार शिकायतें करने के बाद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। इसी गली में दो गलियां ऐसी हैं, जिनका निर्माण दो महीने शुरू किया गया था, इन्हें कर्मचारी अधूरा छोड़कर चले गए और अब तक लौटकर नहीं आए। जिसके कारण लोगों को घरों से आवागमन में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
--
इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, हर किसी को पेयजल की अत्यधिक आवश्यकता है लेकिन यहां तो महीनों से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
रूबी शर्मा
समस्या बहुत बड़ी है लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, गर्मियों के मौसम में लोगों को पानी बाहर से खरीदना पड़ रहा है।
माया देवी
नगर निगम की पाइप लाइन भी है, घरों में टोंटियां भी हैं लेकिन पाइप लाइन में प्रेशर ही इतना कम है कि घरों तक पानी पहुंच ही नहीं पाता है।
अर्चना भारद्वाज
घरेलू दिनचर्या ही पानी से शुरू होती है, लेकिन यहां तो सुबह शाम टोंटी पर निगाह टिकी रहती है, कभी-कभी ही पानी में प्रेशर दिखता है।
नीतू
अक्सर टोंटी के नीचे बाल्टी रखकर इंतजार करना पड़ता है, काफी देर में बाल्टी भरती है, कभी-कभार तो पानी बिल्कुल ही नहीं आता है।
वीना सैनी
यहां पर दो गलियों का निर्माण दो महीने पहले शुरू किया गया था, निर्माण हुआ भी लेकिन कर्मचारी बीच में ही काम छोड़कर चले गए, अब तक नहीं लौटे।
विमला
सुबह शाम अक्सर पानी के लिए जूझना पड़ता है, पानी तो ऐसी जरूरत है, जिसके बिना तो काम नहीं चलता है, अब कैसे नहाएं और कैसे कपड़े धोएं।
मीना देवी
यहां के लोगों को नहाने और कपड़े धोने के लिए भी इंतजार करना होता है, निगम के अधिकारियों को तुरंत समस्या का समाधान कराना चाहिए।
नीलम
गलियों में स्ट्रीट लाइट भी नहीं है, जिसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है, पार्षद से भी इस बारे में मांग की गई थी लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
ऊषा
यहां पेयजल की बड़ी समस्या है, सुबह बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार होना होता है, भोजन बनता है, नहाने और कपड़े धोने की जरूरत होती है लेकिन अपेक्षित पानी नहीं मिलता।
मुन्नी लाल
--
वर्जन
लाइनपार क्षेत्र में सभी कॉलोनियों और वार्डों में प्राथमिकता के आधार विकास कार्य, सफाई व पेयजलापूर्ति की जा रही है लेकिन किसी विशेष स्थान पर कोई परेशानी है तो निगम को बताएं, समाधान कराया जाएगा।
अजीत कुमार, अपर नगर आयुक्त