फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People of Pakbada demonstrated in the Collectorate

Moradabad News: पाकबड़ा के लोगों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
People of Pakbada demonstrated in the Collectorate
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकबड़ा नगर पंचायत के लोगों ने कलक्ट्रेट में शुक्रवार को हाईवे की सर्विस लेन और नालों की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सर्विस लेन में चार -चार फीट के गड्ढे हो गए हैं। बरसात होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है। पानी निकासी के लिए नाला भी नहीं है।

नगर पंचायत पाकबड़ा के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ बनी सर्विस लेन भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से विलसोनिया स्कूल तक है। दूसरी सर्विस लेन थाना पाकबडा से समाथल वाले पुल तक है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों सर्विस लेन के नाले खराब हालत में हैं। मोईनी बाबा मंदिर पर सर्विस लेन की दोनों सड़कों की हालत काफी दयनीय है। सर्विस लेन की सड़कों पर 3-4 से फीट गहरे गड्ढे मौजूद हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आसपास के सभी गांवों के लोग सर्विस लेन से होकर पाकबड़ा आते जाते हैं। बरसात के मौसम में यहां पानी भर जाता है। दोनों सर्विस लेन की सड़कों एवं नालों को सही नहीं कराया जाता है तो भविष्य में कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। नालों एवं सर्विस लेन की मरम्मत के लिए कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ड -17 में मोहल्ला धारीवाल नगर स्थित तालाब में नालों के पानी डालने के निर्देश दिए गए हैं। धारीवाल नगर पहले से ही काफी नीचे है। बरसात के समय पर पूरी बस्ती में पानी भर जाता है। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों ने डीएम से शीघ्र नाले और सर्विस लेन बनवाने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष मो. याकूब, शफीक, मुतवल्ली, दानिश मलिक, मोअज्जम अली, राजकुमार त्यागी, मो. उमर, राजू और बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed