फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People of one caste were recruited in the SP government

सपा सरकार में एक जाति के लोगों की होती थी भर्ती : भूपेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
People of one caste were recruited in the SP government
मुरादाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सपा की सरकार में पहले एक जाति के लोगों की भर्ती होती थी। सपा नेता अखिलेश यादव सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। उनका पिछड़ा वर्ग से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार की शाम सर्किट हाउस में पार्टी के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि शिक्षक भर्ती मामले में योगी सरकार अदालत के फैसले का अध्ययन कर रही है। प्रदेश के युवाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार अपना निर्णय लेगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान के मुताबिक पारदर्शिता के साथ ही भर्ती होगी। संविधान के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में सबसे अधिक संविधान का संशोधन कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने संविधान को कलंकित किया। अखिलेश के पिता इमरजेंसी में बंद हुए थे। सपा आज कांग्रेस के साथ खड़ी है। हमारी सरकार नियम के विरुद्ध कोई कार्य नहीं करती है। संविधान में जो आरक्षण है, उसका पालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सांसद रुचिवीरा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश और प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में लगी है। इसके लिए जनता ने भाजपा को चुना है, जो अपराधी और माफिया हैं। अनैतिक कार्य किए हैं, उन्हें सजा मिल रही है। सपा सांसद ने कहा था कि अतीक के बेटे को मुठभेड़ में ढेर करने वाली एसटीएफ को सम्मान देना शर्मशार करने वाला विषय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से उप चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। आचार संहिता लागू होने पर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article