फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People kept struggling with the problem of waterlogging in Kundarki

Moradabad News: कुंदरकी में जलभराव की समस्या से जूझते रहे लोग

Tue, 05 Aug 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 05 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
People kept struggling with the problem of waterlogging in Kundarki
कुंदरकी के मोहल्ला नूरुल्ला में आबादी के बीच जमा बारिश का पानी, निकासी नहीं से लोग परेशान संवा
कुंदरकी। तेज बारिश होने से कुंदरकी में जलभराव की समस्या से लोग जूझते नजर आए। जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे है। रविवार की रात तेज बारिश होने से कुंदरकी में ब्लॉक कार्यालय, एडीओ पंचायत कार्यालय, पीएचसी परिसर, एडीओ कार्यालय, विद्युत उपगृह परिसर, पुलिस चौकी में जलभराव नजर आया। यहां तक एडीओ पंचायत के कार्यालय के अंदर, ब्लॉक सभागार और आवासीय परिसर जलमग्न हो गए।
विज्ञापन

रविवार की देर रात कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम जैतिया फिरोजपुर में तेज बारिश के दौरान मजदूर प्रदीप कुमार के मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि मजदूर का परिवार समय रहते बाहर निकल आया लेकिन छत के मलबे में दबने से घरेलू सामान दब गया जिससे काफी नुकसान हुआ है। अब प्रभावित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में तेज बारिश की वजह से अनेक मकानों की छतों से पानी टपक रहे हैं और सीलन आने परेशान हो रही है। वहीं राजस्व कर्मी ने भी मकान गिरने के बारे में जानकारी ली है ताकि प्रभावित परिवार में नियमानुसार आर्थिक सहायता मिल सके।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नूरूल्ला में जलनिकासी नहीं होने से लोगों के घरों और गली कूचों में पानी ही पानी हो गया। इसके अलावा पैंठ बाजार रोड जमा बारिश का पानी दुकानों में पानी घुस गया जिससे व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ा है। वहीं रेलवे अंडरपासों के नीचे, लाइनपार संपर्क मार्ग, हरियाना संपर्क मार्ग, गुलड़ तिराहे पर जलभराव और कीचड़ पसरने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नव विकसित काॅलोनियों की स्थिति भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज बारिश के दौरान कमालपुर फीडर की लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते भीकनपुर कुलवाड़ा, चकफाजलपुर, चांदपुर मंगोल, गदीपुर, इमरतपुर फखरुद्दीन, नगला सालार, जैतपुर पट्टी, कमालपुर, फतेहाबाद, कुतुबपुर अज्जू, मझोली खास, पंडिया, रूपपुर, जैतपुर पट्टी और सैफपुर चित्तू की करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत कर्मियों ने नया बंच केवल डालकर फाल्ट को दूर किया जिसके बाद आपूर्ति सुचारू हो सके। वही नगरीय फीडरों की आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विद्युत कर्मी मशक्कत करते नजर आए क्योंकि बारिश में आपूर्ति बाधित होने की संभावना अधिक रहती है।

कुंदरकी के मोहल्ला नूरुल्ला में आबादी के बीच जमा बारिश का पानी, निकासी नहीं से लोग परेशान  संवा

कुंदरकी के मोहल्ला नूरुल्ला में आबादी के बीच जमा बारिश का पानी, निकासी नहीं से लोग परेशान संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed