{"_id":"6aea4b63e64a3596fe0c591c","slug":"people-in-kanth-faced-traffic-congestion-on-the-haridwar-road-kanth-news-c-277-1-smbd1007-116207-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ में हरिद्वार मार्ग पर जाम की समस्या से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ में हरिद्वार मार्ग पर जाम की समस्या से जूझे लोग
Wed, 04 Nov 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
कांठ। सड़क पर पसरी अव्यवस्थाओं के कारण कांठ नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर पूरा दिन जाम की स्थिति रहती है। इसके कारण प्रतिदिन लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। अव्यवस्थाएं दूर नहीं होने से समस्या बढ़ गई है।
मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग कांठ नगर से बीच से होकर गुजर रहा है। इस मार्ग पर पूरा दिन वाहनों का आवागमन होता है। इसी मार्ग से दिल्ली और उत्तराखंड को भी होकर जाया जाता है।
पूरा दिन यातायात अधिक होने के कारण व्यवस्थाएं बिगड़ती रहती हैं। जिसका मुख्य कारण मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पसरी अव्यवस्थाएं हैं। इसी के साथ नगर में ई-रिक्शाओं का जमावड़ा और सड़क पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहन भी जाम का कारण बन रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी सड़क पर खड़ी होने वाली रोडवेज बसों से हो रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की अपना बस स्टैंड होने के बाद भी चालक सड़क पर भी बसों को खड़ा कर यात्रियों को चढ़ाते और उतारते हैं। मंगलवार को भी पूरा नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर जाम से परेशानी हुई। जागरूक लोगों ने अव्यवस्थाओं को दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम कांठ मयंक कुंडू का कहना है कि जाम की समस्या को खत्म कराने के लिए इसे दिखवाया जाएगा। इस संबंध में ईओ नगर पंचायत से भी कहेंगे। मंगलवार को उन्होंने पुलिस से भी जाम लगने के कारणों के बारे में जानकारी ली है। संवाद