फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People got angry after not getting cylinders, blocked the highway and threw stones at the agency.

Moradabad News: सिलिंडर न मिलने पर भड़के लोग, हाईवे जाम, एजेंसी पर फेंके पत्थर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
People got angry after not getting cylinders, blocked the highway and threw stones at the agency.
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा में तिकोनिया पुलिस चेक पोस्ट के सामने स्थित इंडेन गैस एजेंसी का बुधवार सुबह सर्वर डाउन हो गया। सुबह 11 बजे तक गैस सिलिंडर वितरण नहीं होने पर लाइन में खड़े उपभोक्ता भड़क गए। गुस्साए लोगों ने काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया और एजेंसी पर पत्थर भी फेंके। माैके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस दाैरान करीब घंटेभर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


नगर में तिकोनिया पुलिस चेक पोस्ट के सामने इंडेन गैस की एजेंसी है। यहां बुधवार सुबह 100 से ज्यादा उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे थे। अभी कुछ उपभोक्ताओं को ही गैस सिलिंडर वितरित किया गया था। तभी एजेंसी का सर्वर डाउन हो गया। इसके बाद गैस सिलिंडर का वितरण रुक गया। सुबह करीब 11 बजे सर्वर ठीक नहीं होने पर वहां खड़े उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एजेंसी और पुलिस चेक पोस्ट के सामने काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। साथ ही नारेबाजी भी शुरू कर दी। इस दाैरान गुस्साए लोगों ने एजेंसी पर ईंट पत्थर भी फेंके। हंगामा होता देख एजेंसी के कर्मचारी ऑफिस पर ताला लगाकर चले गए। कोतवाली पहुंचकर कर्मचारियों ने कुछ लोगों पर एजेंसी की खिड़की पर ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों के साथ पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह और अनिल कुमार भी माैके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की। इस दाैरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवा दिया। वहीं कर्मचारियों को बुलाकर एजेंसी का दफ्तर भी खुलवाया गया। पुलिस ने जांच की तो सर्वर डाउन पाया गया। दोपहर तीन बजे तक सर्वर डाउन ही रहा।
विज्ञापन

कोई सुबह से खड़ा तो कोई चार दिन से चक्कर लगा रहा
मौके पर मौजूद पानूवाला निवासी अजय वीर सिंह ने बताया कि वह सुबह से लाइन में खड़े हैं लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। गांव माधव वाला निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुबह आठ बजे एजेंसी आ गए थे अभी भी लाइन में खड़े हुए हैं। दुल्हापुर निवासी नसीम अहमद का कहना है कि वह चार दिन से गैस सिलिंडर के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर अपडेट होने के कारण समस्या : पूर्ति निरीक्षक
पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि कंपनी के सर्वर को अपडेट किया जा रहा था। इस कारण यह समस्या आई। इंडेन की सभी एजेंसियों पर यह समस्या रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं एजेंसी संचालक संजीव सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने एजेंसी के दफ्तर पर पत्थर फेंके थे। जिससे शीशे भी टूट गए।
कोट
कुछ देर के लिए जाम लगाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत करा दिया था।
- कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed