फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People furious over not getting vaccine, uproar

वैक्सीन नहीं लगने पर भड़के लोग, हंगामा-धक्कामुक्की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
People furious over not getting vaccine, uproar
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान की राह में रोड़ा बनी वैक्सीन की कमी दूर नहीं हो पा रही है। दूसरे दिन मंगलवार को भी समय पहले वैक्सीन खत्म हो गई। दूसरी डोज नहीं लगने पर भड़के लोगों ने हंगामा कर अपना विरोध जताया। वहीं टीकाकरण केंद्र में घुसने के लिए धक्कामुक्की जैसे हालात बने रहे। बाद में बिना टीकाकरण कराए साठ से अधिक लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन की किल्लत बढ़ती जा रही है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रों की संख्या कम कर दी है। बावजूद इसके वैक्सीन की कमी बरकरार रही। जिला अस्पताल में मंगलवार को भी सोमवार जैसी स्थिति रही। वैक्सीन कमी को देखते हुए लोगों में पहले टीका लगाने की जल्दी देखने को मिली। जिसे लेकर केंद्र और कक्ष में पहले घुसने के लिए होड़ सी मच गई। ऐसे में लोगों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। इस बीच दोपहर बारह बजे तक वैक्सीन खत्म हो गई, जबकि केंद्र के बाहर लोग अपनी बारी के इंतजार में खड़े थे। जब स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन खत्म होने का हवाला देकर लौटाना शुरू किया तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग स्वास्थ्य कर्मियों से उलझने लगे। लोगों का कहना था कि जब वैक्सीन की कमी है तो स्लाट क्यों बुक किए जा रहे है। स्लाट बुक कराने के बाद भी टीका नहीं लग रहा है। किसी तरह स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को समझाबुझाकर गुस्सा शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed