फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   people crossing river with the help of bullock cart

बैलगाड़ी में बाइक और सवारी को कर सवार, करवा रहे लोगों को नदी पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
people crossing river with the help of bullock cart
टांडा। क्षेत्र में बारिश होते ही लालपुर स्थित कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी पार करने के लिए कोई व्यवस्था न होने से लोगों को मजबूरी में जान हथेली पर रखना पड़ रहा है। नदी में नाव की जगह बैलगाड़ी को उतारा जा रहा है। इस पर बैठकर लोग नदी पार करते हैं। इतना ही नहीं बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल व अन्य सामान भी रखकर इस पार से उस पार जाते हैं। दरअसल नदी पर स्थायी पुल न होने से कारण हर साल लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्राम लालपुर स्थित कोसी नदी पर स्थायी पुल का निर्माण पूरा न होने और अस्थायी पुल को मानसून आते ही हटाने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। लोग लंबी दूरी से बचने के लिए जान जोखिम में डालकर कोसी नदी पार कर रहे हैं। पहले पैदल नदी पार करते थे और अब बारिश के बाद कोसी का जलस्तर कुछ बढ़ गया तो बैलगाड़ी पर सवार होकर नदी पार कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग अपने साथ-साथ अपने दोपहिया वाहन को भी बैलगाड़ी पर लादकर दूसरी ओर जा रहे हैं। वहीं बैलगाड़ी वाले भी 40-40 रुपये लेकर दोपहिया वाहनों समेत ग्रामीणों को बैलगाड़ी से नदी पार करा रहे हैं।
विज्ञापन

नवाबी दौर में रामपुर से टांडा आने के लिए ग्राम लालपुर स्थित कोसी नदी पर पुल बनवाया गया था। पुल के पुराना होने के कारण सपा शासन काल में 2016 में सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां ने इसे तुड़वाकर कोसी नदी पर नए पुल के निर्माण को मंजूरी दिलाई थी। इसके बाद जब प्रदेश में सरकार बदली तो पुल का निर्माण कार्य रुक गया। पुल टूटने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोगों को अस्थायी पुल का सहारा मिला, लेकिन वो भी मानसून आते ही हटा दिया जाता है। लोगों की आवाज उठी तो प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुन: पुल का निर्माण शुरू कराया। फिलहाल पुल निर्माण कार्य चल रहा है, जो दिसंबर माह तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed