{"_id":"69a0b26c9800a1afa00e1d11","slug":"people-created-ruckus-over-construction-of-dam-on-ramganga-river-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-844013-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रामगंगा नदी पर बंधा निर्माण को लेकर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रामगंगा नदी पर बंधा निर्माण को लेकर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मूंढापांडे। घोसीपुरा के पास बंधा के निर्माण की सूचना पर लोगों ने नदी पर पहुंच कर हंगामा किया। ब्लाक प्रमुख ने अधिशासी अभियंता से फोन पर बात कर लोगों को समझाकर शांत किया।
पीतलनगरी मनकरा रोड पर पुलिया निर्माण के लिए घोसीपुरा के पास रामगंगा नदी का पानी रोकने के लिए अस्थायी बालू बंधा निर्माण हो रहा था। क्षेत्र में स्थायी बंधा निर्माण की सूचना पर अक्कापांडे भोजपुर, वीरपुर वारियर, विकनपुर, घोसीपुरा, लोधीपुर बासु, गतौरा गांव से सैकडों लोगों ने वहां विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि इसके निर्माण से फसल बर्बाद हो जाएगी। इसका निर्माण किसी कीमत पर नहीं होने देंगे।सूचना मिलने पर विधायक रामवीर सिंह ने ब्लाक प्रमुख डाॅ. नवदीप यादव को मौके पर भेजा। उन्होंने वहां पहुंचकर लोगों को शांत किया और फोन पर अधिशासी अभियंता मोहित कुमार से बात कर स्थिति साफ की। बताया कि निर्माणाधीन पीतलनगरी मनकरा मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए अस्थासी रूप से वहां नदी का पानी रोकने के लिए मिट्टी बंधा निर्माण चल रहा है लेकिन लोग नहीं माने तो तय हुआ कि यहां बंधा बनाकर निर्माणाधीन पुलिया के पास बंधा बनाया जाएगा। इसके बाद लोग अपने अपने घर चले गए। दौरान प्रधान रामकिशोर ग्राम प्रधान ,चिराग अली ,अशोक सैनी, राम सिंह, महफूज अली, आलमगीर, मुनीर अली,एहसान हाजी, अकरम , शाहिद आदि उपस्थित थे।