{"_id":"61eceeea89a77455a32d4ee7","slug":"pathankot-bomb-blast-case-gurpal-singh-had-gone-from-home-saying-that-he-was-working-at-the-dhaba-relatives-says-have-been-implicated-unnecessarily","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: ढाबे पर काम करने की बात कह कर घर से गया था गुरपाल, परिजन बोले-बेवजह फंसाया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: ढाबे पर काम करने की बात कह कर घर से गया था गुरपाल, परिजन बोले-बेवजह फंसाया है
Sun, 23 Jan 2022 11:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:30 AM IST
सार
स्वार थाना क्षेत्र में गोलू टांडा निकट आर्सल-पार्सल गांव निवासी गुरपाल की गिरफ्तारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गुरपाल के परिजन सकते में हैं। परिजनों के अनुसार, गुरपाल सिंह ट्रक चलाता था। जब उसे ट्रक चलाने (ड्राइवर) का काम नहीं मिलता था तो वह ढाबों पर काम करता था।
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवंबर 2021 में पंजाब के पठानकोट में हुए ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं में शामिल लोगों को शरण देने के आरोप में उत्तराखंड एसटीएफ ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक स्वार थाना क्षेत्र निवासी गुरपाल सिंह उर्फ गुरी ढिल्लो भी है। परिजनों के अनुसार, गुरपाल सिंह दो दिन पहले बाजपुर के एक ढाबे पर काम करने की बात कह कर घर से गया था। रामपुर पुलिस ने अभी तक गुरपाल के खिलाफ जिले में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होने की बात कही है।
स्वार थाना क्षेत्र में गोलू टांडा निकट आर्सल-पार्सल गांव निवासी गुरपाल की गिरफ्तारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गुरपाल के परिजन सकते में हैं। परिजनों के अनुसार, गुरपाल सिंह ट्रक चलाता था। जब उसे ट्रक चलाने (ड्राइवर) का काम नहीं मिलता था तो वह ढाबों पर काम करता था। परिजनों का कहना है कि गुरपाल बाजपुर के एक ढाबे पर काम करने की बात कह कर गया था। बाजपुर से 20 जनवरी को पुलिस ने उसे शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की।
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें यह जानकारी दी थी कि गुरपाल को पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। बाद में छोड़ दिया जाएगा। परिजनों का कहना है कि गुरपाल क्षेत्र के केलाखेड़ा के एक ढाबे पर भी काम कर चुका था। जहां से उसे एक व्यक्ति को लेने के लिए भेजा गया था। इस दौरान वह सीसीटीवी फुटेज में दिखा था, जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। इसके बाद उत्तराखंड एसटीएफ ने शुक्रवार को गुरपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
स्वार पुलिस के अनुसार, गुरपाल के खिलाफ स्वार थाने में कोई मामला दर्ज नहीं है। वहीं एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि गुरपाल के खिलाफ जिले में किसी भी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज होने की अभी तक जानकारी नहीं मिली है। एहतियातन सभी थानों का रिकार्ड चेक करवाया जा रहा है।

परिजन बोले, गुरपाल को बेवजह फंसाया है
आतंकी साजिश में शामिल लोगों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए गुरपाल की मां मंजीत कौर पत्नी डिंपल कौर का कहना है कि वह बहुत सादे मिजाज का व्यक्ति है। उनका कहना है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। उसे बेवजह फंसाया गया है।
गुरपाल के परिवार में ये हैं सदस्य
परिजनों के मुताबिक, गुरपाल के परिवार में उसकी मां, दादी, पत्नी, एक छोटा भाई और एक दो साल की बेटी है। गुरपाल के पिता गुरदीप सिंह का तीन साल पहले निधन हो चुका है। वह किसान थे।