फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Passengers will be able to get a confirmed seat with the option scheme of Railways

रेलवे की विकल्प स्कीम से यात्रियों को मिल सकेगी कंफर्म सीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers will be able to get a confirmed seat with the option scheme of Railways
मुरादाबाद। अब रेलवे ट्रेन में वेटिंग लिस्ट होने पर यात्रियों को एक नया विकल्प देगा। इस विकल्प से यात्री ट्रेन में वेटिंग होने पर उसी रूट की अन्य सात ट्रेनों को चुन सकते हैं। ऐसे में एक ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर यात्री को स्वत: ही दूसरी ट्रेन में उपलब्धता के आधार पर सीट दे दी जाएगी। इसका अपडेट संदेश रेलवे यात्री के मोबाइल नंबर पर भेजेगा, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

एक नवंबर से इसकी शुरुआत होने जा रही है। ऑनलाइन बुकिंग कराते समय यात्री एक ट्रेन में वेटिंग होने पर उसके प्रस्थान के समय से 30 मिनट से 72 घंटे तक उसी रूट की सात ट्रेनों को चुन सकता है। इन सात में से जिस ट्रेन में भी सीट उपलब्ध होगी, यात्री उसमें सफर कर सकेगा। इसके लिए रेलवे को कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा। साथ ही यदि दूसरी ट्रेन का किराया अपेक्षाकृत कम हुआ तो रेलवे भी यात्री को रुपये वापस नहीं करेगा। ट्रेन का चार्ट बनने पर यात्री को अपना पीएनआर स्टेटस चेक करना होगा। वर्तमान में सात हजार से अधिक रेल यात्रियों के टिकट वेटिंग में हैं। दूसरी ओर, 18 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। ऐसे में रेलवे की स्कीम विकल्प के माध्यम से यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सकती है। उत्तर रेलवे ने रविवार शाम को विकल्प की शुरुआत की घोषणा की है। हालांकि यह स्कीम कोविड काल से पहले भी ट्रेनों में लागू होती थी, लेकिन बीच में इसे बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed