फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Passengers stood for three hours waiting for Meerut bus, demonstrated

मेरठ की बस के इंतजार में तीन घंटे खड़े रहे यात्री, किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Passengers stood for three hours waiting for Meerut bus, demonstrated
मुरादाबाद। रोडवेज बसों के विधानसभा चुनाव में जाने के कारण यात्रियों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। बुधवार को मुरादाबाद डिपो पर तकरीबन 70 यात्रियों को मेरठ की बस के इंतजार में तीन घंटे खड़े रहना पड़ा। नाराज यात्रियों ने रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। शाम को 7.30 बजे के बाद एक बस डिपो पर पहुंची, तो उसमें चढ़ने के लिए बेहद आपाधापी मची रही। इस बीच कुछ लोगों ने बमुश्किल खिड़कियों से बस के अंदर प्रवेश लिया।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना था कि वे शाम साढ़े चार बजे से मुरादाबाद बस डिपो पर मेरठ की बस का इंतजार कर रहे थे। तीन घंटे तक उन्हें कोई बस नहीं मिली। उन्होंने बार बार पूछताछ केंद्र पर इसका कारण जानने के लिए संपर्क किया, लेकिन सिर्फ इतना ही उत्तर मिला कि काफी बसें चुनाव ड्यूटी में हैं। इसलिए यह परेशानी हो रही है। सिर्फ मुरादाबाद डिपो ही नहीं, बल्कि परिक्षेत्र के हर डिपो पर एक महीने से यही स्थिति बनी हुई है। परेशानी के बीच लोकल रूटों पर प्राइवेट बस चालक भी मनमानी कर रहे हैं। मुरादाबाद से अमरोहा, संभल, चंदौसी, रामपुर, गजरौला, कांठ, स्योहारा आदि जाने के लिए यात्रियों को प्राइवेट बसों में महंगा किराया चुकाना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को यात्रियों को मेरठ के लिए कोई प्राइवेट बस भी नहीं मिली। इसके चलते उनके पास इंतजार के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। मुरादाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सोमपाल सिंह ने बताया कि शाम के समय अकसर बसों की किल्लत हो जाती है। चूंकि इस दौरान बाहरी डिपो की बसों का आवागमन कम होता है। एआरएम ने बताया कि सात मार्च तक दिक्कत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed