फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Passenger's bag stolen from Doon Express

Moradabad News: दून एक्सप्रेस से यात्री का बैग चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Passenger's bag stolen from Doon Express
मुरादाबाद। देहरादून से हावड़ा के बीच चलने वाली दून एक्सप्रेस से एक यात्री का बैग चोरी हो गया। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री जागा तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हरिद्वार के बह्मपुरी निवासी धर्मेंद्र प्रसाद चौरसिया ने बताया कि वह 14 दिसंबर को दून एक्सप्रेस से अपने परिवार के साथ बिहार के डेहरी ऑनसोन जा रहा था। धर्मेंद्र प्रसाद, उसकी पत्नी और मां समेत परिवार के अन्य सदस्य कोच संख्या एस-3 में सफर कर रहे थे। देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच सभी सदस्य हो गए थे। धर्मेंद्र ने बताया कि दो बजे वह जागा तो बैग गायब था। काफी तलाश के बाद भी बैग का पता नहीं चला। बैग में पांच हजार रुपये, जेवर और कपड़े थे। धर्मेंद्र का कहना है कि चोर बैग चोरी कर ले गए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article