फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Party workers were prevented from attending the ASPA event.

Moradabad News: आसपा केकार्यक्रम में जाने से कार्यकर्ताओं को रोका

Sat, 11 Jul 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 11 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Party workers were prevented from attending the ASPA event.
ठाकुरद्वारा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मेरठ के थाना रेहरा के गांव उकसिया में पहुंचने का आह्वान किया था। इस पर क्षेत्र के कार्यकर्ता मेरठ जाने की तैयारी में लगे थे। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को सुबह ही हाउस अरेस्ट कर लिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जरीफ मलिक को उनके गांव किशनपुर गांवड़ी में हाउस अरेस्ट किया गया। जबकि पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शमशाद हुसैन को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया। कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने कार्यक्रम में जाने से रोका। पुलिस ने मंडी समिति के सामने स्थित आवास में पार्टी के प्रदेश सचिव राजकुमार यादव को भी हाउस अरेस्ट कर लिया था लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर वहां से निकल गए और टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि पुलिस ने किसी को भी हाउस अरेस्ट नहीं किया बल्कि कार्यकर्ताओं से जाने से मना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed