फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Party workers should gear up for the elections: Gulab Devi

चुनावी तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : गुलाब देवी

Sat, 25 Jul 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 25 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Party workers should gear up for the elections: Gulab Devi
बिलारी के सादिकपुर गांव में भाजपा नेता की ओर से आयोजित मेंगो पार्टी कार्यक्रम में मौजूद माध्यमि - फोटो : Samvad
बिलारी। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा जिस तरह से आम खाते समय गुठली निकालकर फेंक देते हैं उसी तरह से बिलारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की चुनावी तैयारियों में आ रहीं कमियां दूर कर सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। यह बात राज्यमंत्री ने शुक्रवार को सादिकपुर गांव में आयोजित मैंगो पार्टी में कही।
विज्ञापन

बिलारी विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा के प्रत्याशी रहे भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सैनी की ओर से सादिकपुर गांव में अपने फार्म हाउस पर मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। मैंगो पार्टी में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। इस दौरान सभी को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का संकेत दिया गया। भाजपा के इस मैंगो पार्टी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी के अध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह और संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह सैनी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, नगर पंचायत महमूदपुर माफी के अध्यक्ष प्रतिनिधि मंगलसेन सैनी, भाजपा संगठन के कई जिला पदाधिकारी, कई मंडल अध्यक्ष, कई नगरपालिका के निर्वाचित और नामित सभासद, अनेक ग्राम पंचायतों के प्रशासक और बीडीसी सदस्य तथा बड़ी संख्या में भाजपा के बूथ अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता सुरेश सैनी ने मैंगो पार्टी के आयोजन के बहाने देहात इलाके में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू करा दी। अंत में कार्यक्रम आयोजक सुरेश सैनी ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed