फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Parents, take note... Is your child also studying amidst danger?

Moradabad News: अभिभावक ध्यान दें... कहीं आपका बच्चा भी खतरों के बीच तो नहीं पढ़ रहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Parents, take note... Is your child also studying amidst danger?
मुरादाबाद। कोचिंग सेंटरों के नाम बड़े हैं लेकिन बच्चों की सुरक्षा को लेकर इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। मुरादाबाद में तो शॉपिंग कांप्लेक्स में दूसरी-तीसरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। यहां आने जाने का रास्ता भी एक ही है। शहर में कई ऐसी जगहों पर भी सेंटर खुले हैं जहां गलियां संकरी हैं। सीढि़यां भी ऐसी हैं कि बैग लेकर एक साथ दो बच्चों का निकलना मुश्किल हो जाए। आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के लिए अलग से न कोई रास्ता है और न ही कोई गेट है। सबसे खराब स्थिति उन कोचिंग सेंटरों की मिली जो शाॅपिंग कांप्लेक्स में दूसरी या तीसरी मंजिल पर संचालित हैं। यहां एक ही सीढ़ी के रास्ते ग्राहकों की भीड़ और कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले बच्चों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन



सिविल लाइंस में एक नामी कोचिंग सेंटर संकरी गली में है। यहां बच्चों के आने जाने का एक ही रास्ता है। अगर यहां कोई अनहोनी होती है तो दमकल की गाड़ी का गेट तक पहुंचना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

00

कांठ रोड पर एक नामचीन कोचिंग सेंटर शाॅपिंग कांप्लेक्स में तीसरी मंजिल पर संचालित है। तीसरी मंजिल तक आने जाने के लिए बाहर ही लोहे की सीढि़यां लगाई गई हैं। इस सीढ़ी पर बैग के साथ एक बार दो ही बच्चे निकल सकते हैं। इसी सीढ़ी से आना भी और जाना भी है। जबकि यहां फीस मोटी ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

अकबर का किला चाैराहे के पास तहसील रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर का एरिया काफी कम है। बच्चों की पढ़ाई पहली और दूसरी मंजिल पर होती है। इस कोचिंग सेंटर में भी आने जाने का रास्ता एक ही है। कोई आपातकालीन द्वार भी नहीं है। जबकि फीस यहां भी बड़ी ली जाती है।

कांठ रोड पर ही शाॅपिंग कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर संचालित कोचिंग सेंटर के नीचे शोरूम है। कोचिंग सेंटर में जाने के लिए सीढि़यां बनी हैं। यही रास्ता शोरूम का भी है। आना जाने का रास्ता एक ही है।
00

- कांठ रोड पर ही यह कोचिंग सेंटर गुरुकुल के ठीक सामने है। यह कोचिंग सेंटर शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में संचालित हैं। नीचे शोरूम संचालित है। जबकि पहली मंजिल पर बैंक का संचालन होता है। दूसरी मंजिल पर काेचिंग सेंटर चलता है। बैंक और कोचिंग सेंटर पर जाने का एक ही रास्ता है। इसी से जाना भी है और आना भी है।
00

अकबर का किला चाैराहे से चंद कदमों पर स्टेडियम रोड पर है। यहां एक बिल्डिंग में ऊपर कोचिंग सेंटर के नीचे दुकानें संचालित हैं। बच्चों की पढ़ाई पहली मंजिल पर होती है।
00
सिविलल लाइंस में एक नामचीन कोचिंग सेंटर घर में संचालित है। इस घर की पहली मंजिल पर म्युजिक एकेडमी भी संंचालित है। बाहर से सीढ़ी बनाई गई है। इस घर का मुख्य गेट कोचिंग सेंटरों के हिसाब से छोटा है। एक ही गेट से दोनों सेंटरों के बच्चों आना जाना पड़ता है।

00

00
दीनदयाल नगर में घरों में चल रहे कोचिंग सेंटर
मुरादाबाद। रामगंगा विहार में दीनदयाल नगर में घरों में कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। छोटे-छोटे कमरों में बच्चों को पढ़ाया जाता है। यहां अलग-अलग समय पर बच्चों के बैच बुलाए जाते हैं। किसी में 20-30 तो किसी में 40-50 बच्चे होते हैं। वहीं नवीननगर में भी घराें कोचिंग सेंटर चलते मिले।
00
यहां गलियों में संचालित मिले सेंटर
- एसएसपी कार्यालय के पास
- कचहरी रोड पर
- झब्बू के नाले के पास
बुद्धि विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed