फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Parents demonstrated by keeping woman's dead body in police station

Moradabad News: कोतवाली में महिला का शव रख मायके वालों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Parents demonstrated by keeping woman's dead body in police station
ठाकुरद्वारा। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव अधिवक्ता राजकुमार यादव की पत्नी पूनम यादव की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव कोतवाली परिसर में रख कर प्रदर्शन किया। वह लोग अधिवक्ता पर पूनम यादव की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। काफी हंगामे के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता और उसकी महिला मित्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर में मंडी समिति के पास निवासी राजकुमार यादव की पत्नी पूनम यादव की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। राजकुमार यादव अपनी पत्नी के शव को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचे थे, वहां से पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को लेकर उसके भाई सुधीर कुमार, पिता विजयपाल सिंह आदि कई अन्य ग्रामीणों के साथ दोपहर बाद कोतवाली पहुंचे। उन्होंने शव को कोतवाली परिसर में रख कर अधिवक्ता राजकुमार और उसकी महिला मित्र पूजा चौहान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। वहां मौजूद प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने उन्हें बताया कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग आने के कारण पूनम यादव के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। लिहाजा वह हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकते, लेकिन मायके पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए। उनकी पुलिस से करीब दो घंटे तक नोक-झोंक चलती रही। प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि बाद में मृतका के भाई सुधीर की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता राजकुमार और उसकी महिला मित्र पूजा चौहान के खिलाफ पूनम यादव को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

000
शव के अंतिम संस्कार को लेकर मृतका के बेटा-बेटी ननिहाल पक्ष के लोगों से भिड़े
ठाकुरद्वारा। मृतका के मायके वाले शव को भी अंतिम संस्कार के लिए भी अपने साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन मृतका के बेटा-बेटी ने इसका विरोध किया। काफी देर हुई नोकझोंक के बाद पुलिस ने मृतका का शव उसके बच्चों को दिलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के शव को मायके वाले ही पोस्टमार्टम हाउस से थाना लेकर आए थे। वह मृतका के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन इसी बीच मृतका की पुत्री तनु और पुत्र तन्मय यादव ने अपने पिता पक्ष के लोगों के साथ वहां पहुंच कर इसका विरोध किया। दोनों ने कहा कि अपनी मां का अंतिम संस्कार करने का उन्हें अधिकार है। उन्होंने मायके पक्ष के लोगों से नाराजगी भी जताई। ननिहाल पक्ष के लोगों से नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों में वार्ता हुई। लिखित सहमति के बाद पुलिस ने शव मृतका के बच्चों के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों बच्चे अपने परिजनों के साथ शव को अधिवक्ता के पैतृक गांव ईसापुर भूड़ लेकर ले गए। जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed