फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   parag milk will be expencive two rupees from today

पराग दूध भी आज से दो रुपये प्रति लीटर हो जाएगा महंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
parag milk will be expencive two rupees from today
मुरादाबाद। पेट्रोल, डीजल और बिजली की बढ़ी दरों का असर दूध के दाम पर भी दिखाई देने लगा है। दुग्ध संघ ने पराग दूध पर दो रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ा दिए हैं। बृहस्पतिवार से बढ़े दाम लागू होंगे।
विज्ञापन

अमूल और मदर डेरी ने दूध के दाम में बुधवार से प्रति लीटर दो रुपये का इजाफा कर दिया है। प्राइवेट सेक्टर की इन दोनोें कंपनियों द्वारा दूध के दाम बढ़ाए जाने के बाद दुग्ध संघ मुरादाबाद ने भी 18 अगस्त से पराग के दूध पर दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का एलान कर दिया है। दुग्ध संघ द्वारा करीब 20 हजार लीटर दूध की खपत मुरादाबाद में होती है। बाजार में फुल क्रीम पराग का दूध अभी तक 60 रुपये प्रति लीटर था जिसे बढ़ा कर अब 62 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। कमोवेश यही स्थिति पराग दूध की सभी पैकिगों की रहेगी। दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक अतुल गुप्ता ने बताया कि डीजल, बिजली और मजदूरी की बढ़ी दर का असर प्रोसेसिंग पर पड़ रहा था। जिसके कारण दुग्ध संघ को दूध बिक्री में पिछले काफी समय से घाटा होता चला आ रहा है। जीएम ने दावा किया कि दो रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ाने के बाद भी दुग्ध संघ को अभी भी एक रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। लेकिन प्राइवेट कंपनियों से वह दूध के रेट अधिक नहीं कर सकते। अमूल और मदर डेयरी ने बुधवार से ही दूध के दामों में दो रुपये का इजाफा किया है। उसी को ध्यान में रखते हुए पराग दूध के दाम में भी दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed