फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   paper of mathmetics will change

गणित का पेपर बदलेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
paper of mathmetics will change
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल की गणित की परीक्षा से पहले पेपर सेट बदलने का निर्णय लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे का कहना है कि पेपर सेट क्यों बदला जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। परिषद के आदेश का जनपद में पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बलिया में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने के बाद 24 जनपदों में परीक्षा निरस्त कर दी गई थी, लेकिन इस बार 12 मार्च को प्रस्तावित हाईस्कूल की गणित की परीक्षा होने से पहले ही पेपर सेट बदलने का निर्णय लिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार परीक्षा की शुचिता को स्थिर रखने और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता को बनाए रखते हुए नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के उद्देश्य से जनपद के संपूूर्ण परीक्षा केंद्रों के लिए गणित विषय प्रश्नपत्र को परिवर्तित प्रश्नपत्रों को भेजा जा रहा है, ताकि परीक्षा की निर्धारित तारीख, समय से पूर्व संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध करवाकर परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि भेजे जा रहे परिवर्तित प्रश्नपत्रों से ही परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पहले से उपलब्ध प्रश्नपत्रों को सुरक्षित वापस परिषद मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed