{"_id":"616f21b0787ab11e9a2fd237","slug":"panic-due-to-five-deaths-in-six-days-in-nawabpura-moradabad-news-mbd40674411","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबपुरा में छह दिन में पांच मौतों से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबपुरा में छह दिन में पांच मौतों से दहशत
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के मोहल्ला नवाबपुरा डेंगू के डंक के गिरफ्त में हैं। छह दिनों में मोहल्ले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 184 बुखार के मरीज मिले हैं। 41 डेंगू आशंकित मरीज मिले हैं। इनमें 37 में डेंगू की पुष्टि भी हो चुकी है। जिसे लेकर लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नवाबपुरा मोहल्ला रामगंगा नदी के किनारे बसा है। मोहल्ले में इन दिनों बुखार और डेंगू फैला हुआ है। लोगों के मुताबिक घर-घर बुखार के मरीज हैं। पिछले छह दिनों में मोहल्ले के घोड़ा वाला मंदिर इलाके में डेंगू से दो भाइयों पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अभी डेंगू से सिर्फ दो मौतें है। वहीं अरबन पीएचसी नवाबपुरा में छह दिनों में इलाज कराने 333 मरीज पहुंचे। इनमें 184 मरीज बुखार के मिले। वहीं रैपिड टेस्ट में 43 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। बाद में एलाइजा टेस्ट में 37 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
इनकी हो चुकी है मौत
- बहादुर पुत्र लालाराम
- सर्वेश पुत्र लालाराम
- सलोनी पुत्री रामचंद्र
- महेंद्र पुत्र प्रीतम
- हंसमुखी पत्नी ओमकार
किस तारीख में कितने मरीज मिले
तारीख-----कुल मरीज--बुखार--आशंकित
12 अक्तूबर---66-------66----16
13 अक्तूबर---46-------33----07
14 अक्तूबर---69-------39----09
16 अक्तूबर---54-------21----05
17 अक्तूबर---51-------06----00
18 अक्तूबर---54-------19----06
डेंगू पीड़ित को डिसप्रिन या एस्प्रीन न दें
मुरादाबाद। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने बताया कि अगर मरीज में डेंगू की पुष्टि हो गई है तो उसे बिना डॉक्टरी सलाह के दवा न दे। डेंगू पीड़ित को डिसप्रीन, एसप्रीन, कॉम्बीफ्लेम या ब्रूफोन न दें। इन दवाओं की डोज से खून पतला हो जाता है। जो प्लेटलेट्स को कम कर देती है। इससे शरीर में रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
ये लक्षण हो तो तुरंत अस्पताल में भर्ती हो
- लगातार उल्टी हो रही हो
- लगातार दस्त हो रहा हो
- बेहोशी की स्थिति बन रही हो
- रक्तस्राव होने पर
- मोहल्ले में बुखार और डेंगू फैला हुआ है। पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मोहल्ले में सिर्फ एक बार ही सफाई हो रही है। - प्रेम प्रजापति, पार्षद वार्ड नंबर 55
- मोहल्ले में सफाई कर्मियों की टीम सिर्फ एक बार आती है। औपचारिकता पूरी कर चली जाती है, जबकि घर-घर के बुखार के मरीज हैं। पांच मौतों और लगातार मिल रहे डेंगू के मरीजों से लोगों में दहशत है। - प्रताप निषाद, नवाबपुरा
- मोहल्ले में बुखार और डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीजों को जिा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। टीमें औपचारिकता पूरी कर चली जाती है। - स्वाति, घोड़ा वाला मंदिर
- मेरे दोनों बेटे बुखार से पीड़ित हैं। दोनों को निजी चिकित्सक के यहां ले गया था। वहीं से दवा चल रही है। मोहल्ले में पांच मौत होने से हर कोई डरा सहमा हुआ है। मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। - ओमकार, घोड़ा वाला मंदिर