फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Panic among residents after a leopard is spotted again in Raibhud.

Moradabad News: राईभूड़ में फिर तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Panic among residents after a leopard is spotted again in Raibhud.
ठाकुरद्वारा। गांव राईभूड़ में सोमवार को फिर उसी स्थान पर तेंदुआ दिखाई दिया, जहां रविवार को तेंदुए के हमले से मंजू गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बताए गए स्थान पर उसकी तलाश की। रेंजर रवि कुमार गंगवार के अनुसार तेंदुआ वहां नहीं मिला। ग्रामीण तेंदुए को पकड़ने के लिए वहां पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर घायल मंजू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है उसे जिला अस्पताल से टीएमयू अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जो बेहोशी की हालत में आईसीयू में भर्ती है। मंजू के पिता अमर सिंह सैनी ने बताया कि जिला अस्पताल से मंजू काे टीएमयू में शिफ्ट किया गया है। जहां वह आईसीयू में भर्ती है। बेहोश है। अमर सिंह ने बताया कि रविवार को हुई घटना के समय वह बैलगाड़ी जोड़ने चले गए थे। मंजू के पास उसकी मां मुन्नी देवी थी। तेंदुए के हमला करने पर मां-बेटी ने उसका दरांती से मुकाबला कर बचाव किया था। फिर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी वहां आ गए थे।
विज्ञापन

अमर सिंह का कहना है कि सोमवार को वन विभाग या प्रशासन का कोई भी अधिकारी मंजू की खबर लेने नहीं आया। कोई आर्थिक सहायता भी अभी तक नहीं मिली है। जबकि वन विभाग के रेंजर का कहना है कि वन विभाग ने अपने पास से रविवार को अमर सिंह को 5000 रुपये की सहायता दी थी। उनका कहना है कि सरकार की ओर से एक लाख रुपये की मदद तेंदुए के हमले में घायल को दी जाती है। अमर सिंह द्वारा आवश्यक कागज उपलब्ध कराने पर उन्हें यह सहायता धनराशि दिलाई जाएगी। रेंजर का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में शीघ्र पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौंगी खुर्द में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ मेडिकल जांच में पाया गया स्वस्थ
ठाकुरद्वारा। गांव लौंगी खुर्द में श्मशान के पास लगे पिंजरे में रविवार को तेंदुआ कैद हुआ था। तेंदुए की सोमवार को हुई मेडिकल जांच में वह स्वस्थ पाया गया। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि लखनऊ से तेंदुए को छोड़ने के आदेश का इंतजार है। लखनऊ से आदेश मिलने पर उसे बताए गए जंगल में छोड़ा जाएगा। फिलहाल तेंदुआ वन विभाग की जलालपुर नर्सरी में पिंजरे में सुरक्षित है। उसे समय से मीट और पानी दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed