फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pandit Nagla overbridge construction will be expedited, then there will be diversion

Moradabad News: पंडित नगला ओवरब्रिज निर्माण में आएगी तेजी, फिर होगा डायवर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Pandit Nagla overbridge construction will be expedited, then there will be diversion
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पंड़ित नगला बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण में तेजी आएगी। कांवड़ यात्रा खत्म होने पर एक बार फिर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। सेतु निगम ने प्रशासन से डायवर्जन प्लान लागू करने का अनुरोध किया है।


पंडित नगला बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज के लिए 16 पिलर तैयार किए जाएंगे। अभी छह पिलरों को ढालने का काम चल रहा है। निर्माण के कारण सेतु निगम की तरफ से रोड पर लोहे की चादर से बैरिकेडिंग की गई है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के कारण वाहनों के लिए रास्ता खोला गया था। इस कारण काम धीरे चल रहा था। भारी वाहनों के चलते काम में बाधा आ रही है। पहले भी सेतु निगम ने वाहनों को रोकने का अनुरोध किया था, लेकिन यातायात पुलिस ने भारी वाहनों पर रोक नहीं लगाई। सेतु निगम के पीडी शशिकांत का कहना है कि उनके पास काम करने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। कार्यदायी संस्था को भी काम में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस पुल का निर्माण होने से संभल और चंदौसी की तरफ वाहनों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed