फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Panchayat secretary suspended for negligence in departmental work

विभागीय कार्य में लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary suspended for negligence in departmental work
विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने और चुनाव मतदान ड्यूटी पर नहीं जाने के आरोप में जिला पंचायतराज अधिकारी ने बिलारी ब्लॉक के एक पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक बिलारी के एडीओ पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी की ओर से जारी पंचायत सचिव शैलेंद्र कुमार का निलंबन आदेश ब्लॉक कार्यालय को मिल गया है। निलंबन आदेश में बताया गया है कि मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट के रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से 13 फरवरी को डीपीआरओ को रिपोर्ट भेजकर कहा गया था कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय बिलारी के पंचायत सचिव शैलेंद्र कुमार मतदान ड्यूटी पर नहीं गए और रवानगी स्थल पर ही शराब का सेवन कर लिया था।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने पंचायत सचिव का यह कृत्य उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना, सरकारी कार्य के प्रति लापरवाही दिखाना और चुनाव कार्य से गैरहाजिर होना घोर लापरवाही है। डीपीआरओ ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के निर्धारित नियम के तहत शैलेंद्र कुमार का निलंबन आदेश जारी कर दिया और उन्हें डीपीआरओ कार्यालय से ही संबद्ध करते हुए अपर डीपीआरओ को जांच अधिकारी नामित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत शिवकुमार भटनागर ने बताया कि अब तक शैलेंद्र कुमार नरायनपुर भूड़ावास, नवैनी गद्दी, कमालपुर, सादिकपुर आदि ग्राम पंचायतों में सचिव का कार्य देख रहे थे। उनका निलंबन आदेश मिल जाने के बाद इन पंचायतों में किसी अन्य सचिव की तैनाती की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर बहाल हुए पंचायत सचिव को बिलारी ब्लॉक की पूर्ववत ग्राम पंचायतें ही मिलेंगी। ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह के कुंदरकी ब्लॉक कार्यालय में तैनाती के दौरान प्रशासक कार्यकाल में अनियमितताओं आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

पंचायत सचिव ने निलंबन आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट से उन्हें निलंबन आदेश के खिलाफ स्थगन आदेश मिल गया। एडीओ पंचायत शिवकुमार भटनागर ने बताया कि जिला विकास अधिकारी के 15 मार्च के आदेश के अनुसार सुरेंद्र सिंह बिलारी ब्लॉक में ही पंचायत सचिव के रूप में तैनात रहेंगे। एडीओ ने यह भी बताया कि सुरेंद्र सिंह के पास जो पूर्व से ग्राम पंचायतें रुस्तमनगर सहसपुर, मिठनपुर महेश, ग्वारखेड़ा, अहलादपुर करार और नियामतपुर रही हैं, वह दोबारा सुरेंद्र सिंह को सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed