{"_id":"679a8d24dfd77bc1d5088dfc","slug":"panchayat-secretariat-of-nagla-gujar-found-running-in-the-wedding-procession-bilari-news-c-276-1-smbd1006-106544-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बारातघर में चलता मिला नगला गूजर का पंचायत सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बारातघर में चलता मिला नगला गूजर का पंचायत सचिवालय
विज्ञापन
बिलारी। एडीओ पंचायत द्विजेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह ब्लॉक के नगला गूजर और नवैनी उदैया गांव के पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर ग्राम पंचायत के अभिलेख अधूरे मिले।
एडीओ पंचायत ने बताया कि नगला गूजर में पुराने पंचायत भवन की व्यवस्थाएं ठीक न होने पर पंचायत सचिव और पंचायत सहायक ने अधिकारियों को जानकारी दिए बगैर गांव के एक बारातघर में पंचायत सचिवालय का संचालन शुरू करा दिया। जब यहां ग्राम पंचायत के अभिलेख देखे गए तब संपत्ति रजिस्टर समेत कई रजिस्टर अधूरे मिले। सीसीटीवी कैमरे भी लगे होना नहीं पाया गया। सचिवालय के इस वैकल्पिक स्थान पर पुस्तकालय का संचालन अभी तक शुरू नहीं किया गया।
एडीओ पंचायत के अनुसार नवैनी उदैया गांव में पंचायत भवन की फर्श नीचे बैठी और सार्वजनिक शौचालय की सीट टूटी मिली। अधिकारियों के बार-बार निर्देश के बाद भी अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए। ग्रामीणों की शिकायत पर जब गांव की आबादी के अंदर जाकर देखा तब रास्ते दुरूस्त नहीं मिले। भूमिगत वाटर पाइप लाइन बिछाने के दौरान उखाड़ी गई सड़क को अभी तक ठीक नहीं कराया गया। एडीओ ने बताया कि इस पर दोनों पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
-