फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   panchayat election in up gram pradhan daughter-in-law had died three days after victory, now mother-in-law died who won by-election in Rampur

रामपुर: प्रधान बहू की जीत के तीन दिन बाद हो गई थी मौत, अब उपचुनाव में जीतने वाली सास की भी मौत

Fri, 27 Aug 2021 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Aug 2021 11:17 AM IST
सार

रामपुर की स्वार तहसील के दौकपुरी टांडा गांव के रहने वाले सगीर अहमद की पत्नी मुसैयदा बेगम पंचायत चुनाव में विजय हुई थीं। प्रमाण पत्र लेने के तीन दिन बाद ग्राम प्रधान की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद उपचुनाव में जीतने वाली सास की भी गुरुवार को  मौत हो गई है। 
 

विज्ञापन
panchayat election in up gram pradhan daughter-in-law had died three days after victory, now mother-in-law died who won by-election in Rampur
सुगरा बेगम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्वार क्षेत्र के दौकपुरी टांडा की प्रधान सुगरा बेगम की गुरुवार देर रात मौत हो गई। बहू की मौत के बाद हुए उपचुनाव में सुगरा बेगम प्रधान चुनी गई थीं। जीत का प्रमाण लेने के तीन दिन बाद उनकी बहू की मौत हो गई थी, इसके बाद उपचुनाव में जीत के करीब ढाई महीने बाद उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामला स्वार तहसील के अजीमनगर थाना इलाके के दौकपुरी टांडा गांव का है। गांव निवासी सगीर अहमद की पत्नी मुसैयदा बेगम पंचायत चुनाव में विजय हुई थीं। प्रमाण पत्र लेने के तीन दिन बाद ग्राम प्रधान की कोरोना से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


जून महीने में हुए उपचुनाव के दौरान सगीर अहमद ने अपनी मां को प्रत्याशी बनाया था। उपचुनाव में भी गांव वालों ने भरपूर वोट देकर सुगरा बेगम को प्रधान बना दिया। गुरुवार देर रात अचानक हालत बिगड़ने से 80 वर्षीय प्रधान सुगरा बेगम की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर क्षेत्र में फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। तमाम राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता शोक जताने के लिए प्रधान के घर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed