{"_id":"65fcaf143b205d60ca0a0544","slug":"panchayat-covered-up-the-incident-of-gang-rape-by-conducting-nikah-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-367932-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पंचायत ने निकाह कराकर डाला सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पंचायत ने निकाह कराकर डाला सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर पर्दा
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
नगर के एक मोहल्ले में युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर बृहस्पतिवार को पंचायत ने मुख्य आरोपी से निकाह कराकर पर्दा डाल दिया। पंचायत ने 50 हजार मेहर और मकान में छठे हिस्से की शर्त पर निकाह कराया गया है। लड़की के माता-पिता नाराजगी की वजह से इस रस्म में शामिल नहीं हुए जबकि लड़के के पिता और भाई समेत काफी लोग मौजूद रहे।
अगवानपुर की रहने वाली युवती ने महिला थाने में प्रार्थनापत्र दिया था। उसने बताया था कि दूसरे मोहल्ले के युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। इस दौरान प्रेमी आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। करीब एक साल से आरोपी शादी का झांसा देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। एक दिन आरोपी ने उसे मिलने के लिए एक सुनसान जगह बुला लिया। यहां आरोपी के तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना ली थी। पीड़िता के प्रार्थनापत्र को जांच के लिए अगवानपुर चौकी में भेज दिया था। बुधवार को चौकी इंचार्ज मेघराज सिंह ने युवती के बयान दर्ज किए थे। पीड़िता ने बताया था कि वह मोहर्रम पर 10 दिन तक कर्बला में चिराग जलाने जाती थी। 2022 में चिराग जलाने के दौरान आरोपी युवक से उसकी मुलाकात हो गई थी। यहां दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हाेने लगी थी। युवक ने उससे शादी का वादा किया। पुलिस ने बयान दर्ज करके कार्रवाई शुरू की तो आरोपी पक्ष के लोगों ने युवती से संपर्क किया। उन्होंने युवती के आगे घटना के मुख्य आरोपी से शादी करके का प्रस्ताव रखा। इस पर युवती राजी हो गई। बृहस्पतिवार को पंचायत ने दोनों निकाह करा दिया।
इस दौरान पंचायत ने 50 हजार रुपये के मेहर बनवाए। वहीं लड़की के नाम में युवक के पिता से उसके मकान का छठा हिस्सा करा दिया। इसके बाद युवती युवक के साथ चली गई। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।