फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   panchayat by election on 12 june

उप चुनाव की अधिसूचना जारी, 12 जून को होगा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
panchayat by election on 12 june
मुरादाबाद। जिले में पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जिलाधिकारी (जिला निर्वाचन अधिकारी) ने जारी कर दी है। आरओ एआरओ की तैनाती भी कर दी गई है। शुक्रवार से नामांकन पत्रों की बिक्री का काम भी संबंधित ब्लॉक कार्यालयों से शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के 1516, प्रधान और बीडीसी के दो रिक्त पदों पर भी मतदान होगा। छह जून से नामांकन और 12 को मतदान होगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति जायसवाल ने बताया कि उप चुनाव के लिए ब्लॉकवार निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। मुरादाबाद ब्लॉक में सिंचाई विभाग के एक्सईएन मनोज कुमार, मूंढपांडे में परियोजना निदेशक दीपक कुमार, भगतपुर टांडा में उप कृषि निदेशक सीएल यादव, बिलारी में चंद्र किशोर सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन, कुंदरकी में एमपी सिंह जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, ठाकुरद्वारा में अजय कुमार जिला गन्ना अधिकारी, डिलारी ब्लॉक में एआर कॉपरेटिव जितेंद्रपाल सिंह, छजलैट में पुष्पेंद्र कुमार सहायक अभियंता नलकूप को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। संबंधित ब्लॉक कार्यालयों पर नामांकन पत्र बिक्री के लिए भिजवा दिए गए हैं। इनकी बिक्री का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम
नामांकन व जांच- 6 जून, सुबह 8 से शाम 5 तक
नाम वापसी- 7 जून, सुबह आठ बजे से तीन बजे तक
चुनाव चिह्न आवंटन- 7 जून, शाम तीन बजे से
मतदान- 12 जून, सुबह सात से शाम छह बजे तक
मतगणना- 14 जून, सुबह आठ बजे से समाप्ति तक
--
जिले में कुल रिक्त पद
ग्राम पंचायत सदस्य 1516
ग्राम प्रधान 2
बीडीसी 2
--
ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पद
ब्लॉक पद
मुरादाबाद सदर 128
मूंढापांडे 137
भगतपुर टांडा 193
ठाकुरद्वारा 244
डिलारी 184
छजलैट 303
कुंदरकी 114
बिलारी 213
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed