फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pakistan born Shakeela Begum dies in Sonakpur

Moradabad News: पाकिस्तान में जन्मीं शकीला बेगम की सोनकपुर में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Pakistan born Shakeela Begum dies in Sonakpur
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

सोनकपुर गांव निवासी और पाकिस्तान में जन्मीं शकीला बेगम (65) की सोमवार शाम मौत हो गई। शकीला सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। शकीला की मौत की खबर पर पुलिस और एलआईयू ने सोनकपुर गांव में जांच पड़ताल की। शकीला बचपन में लांग टर्म वीजा पर मां के साथ पाकिस्तान से भारत आई थीं।
मुरादाबाद के मोहल्ला लालबाग निवासी सईदा बेगम भारत-पाक विभाजन से पहले पति के साथ कारोबार के सिलसिले में पाकिस्तान चली गईं थीं। पाकिस्तान में करीब आठ वर्ष रहने के दौरान सड़क हादसे में सईदा के पति की मौत हो गई। पाकिस्तान में कोई कामकाज और सहारा न होने पर सईदा बेगम अपनी तीनों बेटियों के साथ लांग टर्म वीजा पर मुरादाबाद स्थित मायके आ गईं। उस समय सईदा बेगम की बड़ी बेटी शकीला पांच वर्ष, लईका तीन वर्ष और जमीला एक वर्ष की थी। मायके वालों ने सईदा बेगम का निकाह पाकबड़ा के पास भैंसोड़ा गांव निवासी भूरे हुसैन से कर दिया था। शकीला के बड़े होने पर परिजनों ने उसका निकाह बिलारी क्षेत्र के सोनकपुर गांव निवासी मोहम्मद सिद्दीक के साथ कर दिया था।
विज्ञापन

शकीला के दो बेटे फरमूद व महमूद हैं, जो गांव में कारपेंटरी का काम करते हैं। वहीं शकीला की छोटी बहन जमीला की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है, जबकि उसकी मंझली बहन लईका बिलारी क्षेत्र के खंडुआ गांव में पति अलीबख्श के साथ रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकीला के बेटे फरमूद ने बताया कि उसकी मां करीब चार माह से सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। सोमवार शाम को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने सोनकपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिस पर पुलिस और एलआईयू के अधिकारी मंगलवार सुबह सोनकपुर गांव पहुंचे और शकीला की मौत के संबंध में जानकारी जुटाई। शकीला के दफन में रिश्तेदारों और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ रही। शकीला की बहन लईका ने बताया कि उन्हें सिर्फ इतना पता है कि तीनों बहनों का जन्म पाकिस्तान में हुआ है। इसके अलावा पाकिस्तान में रहने के बारे और जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed