फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Painte dead body found hanging mother of deceased accused another woman of abetting suicide

मुरादाबाद: फंदे पर लटका मिला पेंटर का शव, मृतक की मां ने दूसरी महिला पर लगाया आत्महत्या को उकसाने का आरोप 

Fri, 24 Sep 2021 07:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 24 Sep 2021 07:33 PM IST
सार

जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
Painte dead body found hanging mother of deceased accused another woman of abetting suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नया गांव में शुक्रवार दोपहर पेंटर का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतरवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र कराए हैं। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नया गांव में बबलू का मकान है। इस मकान में पीलीभीत निवासी विजय उर्फ बल्लू (30) किराये पर रहता था। वह पुताई का काम करता था। विजय की शादी गोरखपुर निवासी सुरभि के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे वंश, वंशिका और छोटी हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुरभि अपने तीनों बच्चों के साथ पिछले तीन साल से मायके में रह रही है। यहां करीब चार माह से काजल नाम की युवती अपनी बेटी अनन्या को साथ लेकर विजय के मकान में ही रह रही थी। गुरुवार देर रात विजय शराब पीकर घर पहुंचा तो उसका काजल के साथ विवाद हो गया। तब विजय पड़ोस में ही दूसरे मकान में किराए पर रहने वाली अपनी मां सावित्री के घर में जाकर सो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सावित्री ने पुलिस को बताया कि विजय सुबह काम पर चला गया था। इसके बाद वह उसके कमरे पर नहीं आया। शुक्रवार बारह बजे पर काम से लौटने के बाद अपने कमरे पर ही चला गया। उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। तब काजल ने खिड़की से झांक कर देखा तो विजय का शव छत में लगे पंखे की कुंडे से लटका हुआ था। काजल की चीख पुकार पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। 


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। विजय की मां ने काजल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed