फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Paddy harvesting delayed due to the harshness of the weather, paddy procurement center lying vacant

मौसम की बेरुखी से लेट हुई धान की कटाई , सूने पड़े धान खरीद केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Paddy harvesting delayed due to the harshness of the weather, paddy procurement center lying vacant
मुरादाबाद। फसल पकने के बाद कई बार हुई बारिश ने धान की कटाई करीब 10 दिन लेट करा दी है। इस कारण सरकारी धान खरीद केंद्रों पर अभी तक धान नहीं आया है। केंद्र सूने पड़े हैं। अब तक नौ दिनों में सिर्फ 39.60 क्विंटल खरीद हुई है जबकि पिछले साल यह आंकड़ा करीब 250 मीट्रिक टन था।
विज्ञापन

जिले में धान का करीब एक लाख हैक्टेयर रकबा है। यहां अक्सर अक्तूबर के पहले सप्ताह में फसल पकने के बाद उसकी कटाई शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सितंबर के आखिरी सप्ताह और अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही चार दिन बारिश हुई। इस कारण पकी हुई फसल भीग गई और किसानों ने कटाई देर से शुरू की। इस कारण जिले के धान क्रय केंद्र सूने हैं। पूरे जिले में अभी तक केवल मंडी परिसर स्थित खाद्य विभाग के सेंटर संख्या दो पर केवल 39.60 क्विंटल की धान खरीद हुई है। जबकि, पिछले साल एक से नौ अक्तूबर तक जिले में करीब 250 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।
विज्ञापन

किसानों ने ये बताई वजह
मंडी परिसर स्थित खाद्य विभाग के केंद्र संख्या एक पर धान बेचने के लिए जानकारी करने आए शाहआलमपुर के किसान ओमपाल, लालपुर के इसरार हुसैन, भुवनेेश कुमार आदि किसानों ने बताया कि उनकी फसल सितंबर के आखिरी सप्ताह में तैयार हो गई थी, लेकिन कटाई से पहले ही दो बार बारिश हो गई। फसल भीगने की वजह से कटाई नहीं की। दस दिन बाद अब कटाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य पूरा करना भी चुनौती
इस साल शासन ने जिले में खरीद का लक्ष्य 1.18 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। जबकि, पिछले साल ये 80 एमटी था। लक्ष्य बढ़ाने के बावजूद इस बार पांच एजेंसियों को खरीद की अनुमति नहीं दी है। इन एजेंसियों के पिछले साल 31 केंद्र चले थे। पिछले साल 64 केंद्र खुले थे, जबकि इस बार 58 खोलने को कहा गया है। इनमें भी केवल 31 ही अभी तक चालू हुए हैं। जाहिर है कि इस साल धान खरीद का लक्ष्य पूरा करना भी चुनौती से कम नहीं होगा।

उन्होंने खुद गांवों में जाकर किसानों से बात की है। पता चला है कि इस बार बारिश होने की वजह से फसल की कटाई कुछ देरी से होगी। इस कारण सेंटरों पर अगले सप्ताह से धान आने की संभावना है। जिले में धान खरीद के सेंटर बढ़ाने का भी प्रास चल रहा है एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। खरीद लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का प्रयास होगा।
-राजेश्वर प्रताप सिंह, डिप्टी आरएमओ खाद्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed