{"_id":"6a7792745a77baad250af29f","slug":"pack-of-dogs-attacks-class-10-boy-and-girl-both-injured-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-965807-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुत्तों के झुंड ने दसवीं के छात्र और छात्रा पर बोला हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुत्तों के झुंड ने दसवीं के छात्र और छात्रा पर बोला हमला, घायल
विज्ञापन
मुरादाबाद। अब कुत्ते भी खूंखार हो रहे हैं। मझोला क्षेत्र में शुक्रवार को दसवीं के छात्र और छात्रा पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर जख्मी कर दिया। चीख-पुकार सुनकर एकत्र हुए लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर छात्र व छात्रा की जान बचाई। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।
मझोला के सम्राट अशोक नगर निवासी गिरीश का 14 वर्षीय बेटा जोयल पारकर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने भाई लविश के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। दोनों भाई कांशीराम गेट के पास पहुंचे तो सड़क पर घूम रहे कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने स्कूटी पर पीछे बैठे जोयल के दोनों पैरों को काटकर जख्मी कर दिया। स्कूटी गिरने के बाद भी कुत्तों ने उसे नोचना बंद नहीं किया। स्कूटी चला रहा लविश भी घायल हो गया। दोनों भाइयों की चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े और कुत्तों को भगाकर दोनों भाइयों को बचाया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल जोयल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज कराया।
दूसरी घटना मझोला थाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी की है। यहां 15 वर्षीय छात्रा शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कुत्तों का झुंड आ गया और छात्रा पर हमला कर दिया। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर परिजन मकान से बाहर आ गए और लाठी-डंडे से कुत्तों को भगाकर छात्रा को बचाया। छात्रा का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।