फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PAC employee wife died body hanged in room

फंदे पर लटका मिला पीएसी कर्मी की पत्नी का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
PAC employee wife died body hanged in room
म्रतिका नेहा का फाईल फोटो, लगाई फांसी, ससुरलियो पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
मुरादाबाद। नवीं वाहिनी पीएसी में तैनात कर्मचारी की पत्नी का शव बुधवार सुबह महिला क्वार्टर के पिछले हिस्से में टीन शेड में लटका मिला। आनन फानन पति ने महिला को फंदे से नीचे उतारा जिंदगी की आस में उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंच गया पर यहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मायके वाले भी आ गए। उन्होंने पति पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत लटकने से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के सम्राट अशोक नगर निवासी राहुल गुप्ता नवीं पीएसी में फालोवर के पद पर कार्यरत है। पांच साल पहले राहुल गुप्ता की शादी नागफनी के नवाबपुरा की रहने वाली नेहा भटनागर के साथ हुई थी। उनके दो छोटे छोटे बच्चे हैं। इसी वाहिनी के परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में ही राहुल परिवार को साथ रखता था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नेहा क्वार्टर के पिछले हिस्से में बने टीन शेड में शॉल के सहारे लटकी मिली थी। राहुल के शोर मचाने पर अन्य पीएसी कर्मी और उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद नेहा को फंदे से नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, सूचना मिलने पर मायके वाले भी आ गए थे। पति राहुल ने पुलिस को बताया कि बुधवार को नेहा के मौसेरे भाई की शादी थी। शादी में जाने को लेकर घर में विवाद हुआ था। मंगलवार को वह खुद नेहा को उसके मौसेरे भाई के घर छोड़कर आया था, लेकिन शाम को नेहा घर आ गई थी। उसने पति पर साथ चलने के लिए दबाव बनाया। लेकिन पति ने शादी में जाने को इनकार कर दिया था। इसी बात से नेहा नाराज हो गई थी। नेहा के भाई सुधांशु भटनागर ने पुलिस को बताया कि राहुल दहेज के लिए नेहा को परेशान करता था। उसके साथ मारपीट भी करता था। नेहा ने कई बार इसकी शिकायत भी की थी। मंगलवार रात भी नेहा के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले थाने पहुंचा था विवाद
मुरादाबाद। नेहा के भाई सुधांशु ने बताया कि एक साल पहले भी राहुल ने दहेज के लिए नेहा के साथ मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में की गई थी। जिसमें पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट में केस दर्ज किया गया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हो गया था।

शादी में जाने को लेकर हुआ था विवाद
मुरादाबाद। थाना प्रभारी ने बताया कि शादी में जाने को लेकर विवाद हुआ था। वहां से आई नेहा रात में सोफे पर ही सो गई थी। बुधवार सुबह राहुल जागा तो उसने पत्नी को गायब पाया। क्वार्टर के पिछले हिस्से में बने टीन शेड में नेहा का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed