फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   oxygen losers corona virus

ऑक्सीजन की पूरी मात्रा हराएगी कोरोना को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
oxygen losers corona virus
मुरादाबाद। कोरोना के संक्रमण के बढ़ते मामले मुरादाबाद वासियों को परेशान कर रहे हैं। इस बीमारी को लेकर लोगों में दहशत बनती जा रही है। लेकिन चिकित्सकों का मानना है कि इससे डरने से ज्यादा सावधानी पर ध्यान दें। आप थोड़ी सी सतर्कता बरतकर कोरोना को हरा सकते हैं। सबसे ज्यादा जरूरी है कि संक्रमित व्यक्ति का ऑक्सीजन का स्तर कम न हो। यदि यह बरकरार रहता है तो कोरोना को मात देना मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. प्रवीण शाह के मुताबिक कोरोना के मरीज के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है अपने ऑक्सीजन स्तर को सामान्य रखना। शरीर का ऑक्सीजन स्तर 95 से 99 फीसदी पर होना जरूरी है। इससे कम या ज्यादा पर खतरा हो सकता है। कोरोना के मरीज को नियमित रूप से हल्का व्यायाम और प्राणायाम करना लाभदायक है। सबसे खास बात है पेट के बल उल्टा लेटना। कोरोना को लेकर हुए ताजा अध्ययन बताते हैं कि पेट के बल लेटने से संक्रमित व्यक्तियों को लाभ हुआ है। एक या दो तकियों को पेट, सीने के नीचे लगाएं और उल्टा लेटने से फेफड़ों को पूरी ऑक्सीजन मिलती हैं यदि इस अवस्था में थक जाएं तो आप कवरट से लेट सकते हैं। लेकिन पीठ के बल लेटना नुकसान दे सकता हैं इससे ऑक्सीजन का स्तर गिरने का खतरा रहता हैं इसलिए बेहतर है कि ज्यादा से ज्यादा पेट में बल लेटें।
विज्ञापन

सीने और दिल पर न पड़े दबाव
- पेट के बल लेटते समय ध्यान रखें कि सपाट स्थान पर पेट के बल नहीं लेटना है। एक, दो या तीन तकिये रखें। दोनों हाथों को पर मोड़ कर रखें और फिर सोएं। इससे आपके सीने या दिल पर दबाव नहीं पड़ेगा और पर्याप्त ऑक्सीजन आपके फेफड़ों से पेट तक पहुंचता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का भी रखें याल
- खान-पान में हाईप्रोटीन आहार लेना है।
- पॉजिटिव सोच रखना है कि मैं ठीक हो जाउंगा।
- पानी में घुलनशील विटामिन बी और सी का सेवन करें, जितना ज्यादा हो प्राकृतिक विटामिन का प्रयोग करें जैसे फल, नींबू आदि। एक दिन में कम से कम 150 एमसी विटामिन सी और बी का शरीर में जाना जरूरी है। इससे ज्यादा भी जाता है तो खतरनाक नहीं है, वह पेशाब के रास्ते शरीर से निकल जाएगा।
- चर्बी में घुलनशील विटामिन ए, डी, ई का सेवन करें। जिन देशों में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा है वहां मृत्यु और संक्रमण की दर कम है।
- आवश्यकता पड़ने पर मल्टी विटामिन की गोलियां ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed