फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Oxygen generation plant passes in 20 minutes trial

बीस मिनट के ट्रायल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट पास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Oxygen generation plant passes in 20 minutes trial
मुरादाबाद। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट तैयार हो गया है। सोमवार को बीस मिनट के ट्रायल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट पास भी हो गया। मंगलवार को प्लांट का मुख्यमंत्री वर्चुअल शुभारंभ कर सकते हैं। इस प्लांट से एक मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी रही। संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत न हो, इसके लिए जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की गई है। सोमवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्लांट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

करीब बीस मिनट प्लांट चालू कर तैयारी को परखा। इस ट्रायल में प्लांट पास हो गया। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को इसका वर्चुअल शुभारंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed