{"_id":"69d56a479a9e3eeefb0c6902","slug":"overflowing-drains-pathetic-roadsthis-is-how-the-hallett-road-market-is-doing-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-872771-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उफनी नालियां, सड़कें बेहाल...कुछ ऐसा हुआ हैलेट रोड बाजार का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उफनी नालियां, सड़कें बेहाल...कुछ ऐसा हुआ हैलेट रोड बाजार का हाल
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम के कंजरी सराय क्षेत्र में सबसे प्रमुख हैलेट रोड मार्केट है। कॉलोनी की सड़कें तो क्षतिग्रस्त हैं ही, बाजार के दुकानदार भी लंबे समय से परेशान हैं। स्मार्ट सिटी के इस बाजार में झोपड़ पट्टियां भी लंबे समय से बाजार की रौनक खराब कर रही हैं, यहां की सड़क तो क्षतिग्रस्त है ही, नालियां भी उफना रही हैं, जिसके कारण यहां से आवागमन में भी परेशानी हो रही है। हर तरफ गंदगी फैली हुई है।
यह क्षेत्र नगर निगम के वार्ड-19 में आता है, यहां नगर निगम की भूतल पर करीब 112 और ऊपरी तल पर 90 दुकानें बनी हैं। इनका किराया तो बढ़ाया गया है लेकिन इनकी हालत जर्जर ही है। कपूर कंपनी से शुरू होने वाले हैलेट रोड से करीब पचास साल पुराना बाजार है। यह रोड रेलवे स्टेशन, कचहरी, माता मंदिर, पारकर कॉलेज, रेलवे कॉलोनी के साथ साथ शहर की कई कॉलोनियों को जोड़ने का प्रमुख रास्ता है। एक ओर कंजरी सराय की आबादी है तो दूसरी ओर रेलवे कॉलोनी। बाजार से मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। झोपड़ पट्टियों के कारण सड़क संकरी हो गई है। चारों ओर गंदगी फैली हुई है। यहां से गुजरने वाली नालियां उफना रही हैं, जिससे पानी सड़क पर फैल रहा है। नालियों में गंदगी फंसी हुई हृै, जिससे मच्छर मक्खी पैदा हो रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार दुकाने कंजरी सराय के नाम पर हैं लेकिन बाजार में खोली गई हैं। यहां न तो कोई टायलेट है, न ही यहां कोई प्याऊ या हैंडपंप लगवाया गया है। पहले 13 शौचालय बने थे लेकिन अब कोई भी उपयोग लायक नहीं है। इसी मार्ग पर अग्निशमन केंद्र भी है।
--
सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं
- यह बाजार करीब पचास साल पुराना है, नगर निगम किराया भी लेता है, बाकी अन्य कर भी लेता है लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है।
नाजिम हुसैन
-
मुख्य नाला बंद है
- बाजार की नालियों का जिस मुख्य नाले में पानी जाता है, वह नाला ही महीनों से बंद पड़ा है, जिसके कारण यहां ही नालियां उफन रही हैं, जलभराव हो रहा है।
फईम
सड़क पर ही शराब पीने लगते हैं लोग
- बाजार के अंदर दो शराब की दुकानें खोल दी हैं, लोग यहीं पर शराब पीने बैठ जाते हैं, नशे में होकर बाजार का माहौल खराब करते हैं। लेकिन कोई सुन नहीं रहा।
पंकज कुमार गुप्ता
--
स्मार्ट सिटी बन गई, झोपड़ पट्टी नहीं हटीं
- बाजार के आगे ही वर्षो से झोपड़ पट्टी अनाधिकृत रूप से पड़ी हैं। महानगर को स्मार्ट सिटी कहा जा रहा है लेकिन झोपड पट्टी उसमें बदनुमा दाग लगा रहीं हैं।
शुभल दास
-
पूरे बाजार में पेयजल सुविधा ही नहीं
- कोई भी बाजार हो, वहां दुकानदारों के साथ साथ ग्राहक भी आते हैं, अब गर्मी आ गई है, पूरे बाजार में कोई भी हैंडपंप तक नहीं है, निगम ने यहां कोई टंकी या टोंटी नहीं लगाई है।
विज्ञापन
डॉ.एके श्रोती
--
बाजार में कोई शौचालय नहीं
- पहले तो निगम की दुकानों में शौचालय शायद बने थे लेकिन अब सभी बंद है, दुकानदारों को टायलेट भी करना हो तो काफी दूर जाना होता है, जिससे परेशानी होती है।
इरफान
--
पूरा बाजार कूड़े से पटा है
- यहां नियमित सफाई होती ही नहीं, आज तो मंगलवार है, मार्केट बंद है लेकिन इसके बावजूद गंदगी हर तरफ फैली हुई है, नालियों से पानी बाहर बह रहा है।
कमल श्रीवास्तव
--
मूलभूत सुविधाएं तक नहीं
- यहां मेरी दो दुकानें हैं लेकिन दुकानदारों व ग्राहकों के लिए कोई मूलभूत सुविधा नहीं है, जबकि नगर निगम यहां से किराये के साथ साथ टैक्स की भी वसूली करता है।
नरेंद्र किशोर
--
कंजरी सराय में भी दिक्कतें
अंदर कंजरी सराय बस्ती है, वहां की भी यही स्थिति है, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, सफाई नहीं होती है, जिससे स्थानीय वाशिंदों को परेशानी होती है, उनकी भी यहीं मुख्य बाजार है।
दिनेश गुप्ता
--
आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला
- कई बार पार्षद को यहां की समस्याओं से अवगत कराया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ मिला नहीं है, यह हाईवे के किनारे की मुख्य बाजार होने के बावजूद स्थिति दयनीय है।
ज्ञानेंद्र सिंह
--
बाजार में स्ट्रीट लाइट नहीं
- पूरे बाजार में स्ट्रीट लाइट नहीं है, शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है, इसलिए बाजार को शीघ्र बंद करना पड़ता है, निगम के बाजार की यह हालत है तो अन्य की कल्पना की जा सकती है।
शरीफतुल्ला
--
छोटा क्षेत्र, फिर भी बदहाल
- इस वार्ड में कंजरी सराय की आबादी के साथ साथ यह बाजार ही मुख्य है, शेष तो रेलवे कॉलोनी है लेकिन छोटे से क्षेत्र मेंं भी नगर निगम की ओर से कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही है।
महेशचंद्र गुप्ता
-- --
वर्जन
- नगर निगम की ओर से पूरे शहर के सभी वार्डो में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, मूलभूत सुविधाएं भी दी जा रही हैं, यदि कहीं किसी विशेष क्षेत्र या व्यक्ति को कोई परेशानी है तो वह शिकायत करें, समाधान कराया जाएगा।
अजीत कुमार, अपर नगर आयुक्त