फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Over speeding car falls in Ramganga Poshak Nahar two missing while one safe as he jumps off

अमरोहा: रामगंगा पोषक नहर में गिरी अनियंत्रित कार, एक ने कूदकर बचाई जान, दो लापता

Thu, 31 Dec 2020 12:08 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 31 Dec 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Over speeding car falls in Ramganga Poshak Nahar two missing while one safe as he jumps off
नहर (फाइल पोटो)
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव दिसौरा के निकट एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रामगंगा पोषक नहर में जा गिरी। कार गिरते समय एक युवक बाहर कूद गया, जबकि उसके भाई व भतीजा लापता हो गए। पुलिस नहर की गहराई में दोनों की तलाश करा रही है।
विज्ञापन


गजरौला में अलीनगर के रहने वाले रवींद्र अपने भाई नरेंद्र और भतीजे गुड्डू के साथ कार से अपने मामा के घर बिजनौर जा रहे थे। बुधवार रात उनकी कार डींगरा-फीना मार्ग पर गांव दिसौरा के निकट एक पेड़ से टकराई और अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसा होते समय रवींद्र कूद कर बाहर आ गए लेकिन कार में मौजूद उनके भाई नरेंद्र और भतीजे गुड्डू नहर में लापता हो गए।
विज्ञापन


बदहवास हुए रवींद्र के चिल्लाने पर आसपास के लोग जुटे। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। नजदीक रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि इस वक्त नहर में काफी पानी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि रामगंगा पोषक नहर में एक कार के गिरने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कार सवारों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में पानी छोड़ने से किसानों को भी हो रही परेशानी
मालूम हो कि मंगलवार को रामगंगा पोषक नहर में अचानक से तीन हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज कर दिया गया था, जिससे नहर से सटे गांव जाटोवाली में लहलहा रहीं कई किसानों की फसलें पानी में डूब गईं हैं। परेशान किसान पानी रोकने के लिए लगातार मेढ़ (डॉल) बांधने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रवाह नहीं रुक रहा है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

मंगलवार सुबह गांव चकनवाला से गुजर रही रामगंगा पोषक नहर के पार स्थित गांव जाटोवाली में स्थित नहर से सटे खेतों में अचानक फिर से पानी भर गया था। इससे खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और गन्ने की फसलें पानी में डूब गईं। 


घबराए किसानों ने पानी का प्रवाह रोकने के लिए मेढ़ भी बनाई लेकिन पानी नहीं रुका। गांव निवासी देवेंद्र कुमार राणा और सोनू कुमार राणा ने बताया कि पांच दिन पूर्व भी अचानक से नहर में पानी छोड़े जाने से उन्हें काफी नुकसान पहुंचा था। अभी तो किसान खेतों में जमा कीचड़ ही निकालने में लगे हुए थे कि अब फिर से पानी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed