फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Outpost incharge recorded statement against Lalit Kaushik

Moradabad News: ललित कौशिक के खिलाफ चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Outpost incharge recorded statement against Lalit Kaushik
मुरादाबाद। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ दर्ज अवैध मैगजीन के मामले में मंगलवार को चौकी इंचार्ज ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। तीन अन्य मामलों में गवाह नहीं आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक के घर से पुलिस को तलाशी के दौरान अवैध मैगजीन और आठ लाख रुपये मिले थे। इस मामले में सिविल लाइंस थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि वह एक मुकदमे की छानबीन के लिए ललित कौशिक के घर गए थे। तलाशी के दौरान उनके घर से अवैध मैगजीन और आठ लाख रुपये बरामद हुए थे।
विज्ञापन

इस मामले में पूछताछ करने पर परिवार का कोई सदस्य संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया था। इस मामले में सुनवाई जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार की अदालत में की जा रही है। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को दूसरे गवाह के रूप में राम गंगा विहार चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed